कश्मीर पर कड़वाहट के बीच सार्क सम्मेलन के लिए PAK प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने PM मोदी को भेजा न्योता

पाकिस्तानी विदेश विभाग ने एक बयान में कहा, ‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने दक्षेस सदस्य देशों के नेताओं को इस सम्मेलन में आने की दावत भेजी है और वह उनका इस्लामाबाद में स्वागत करने को उत्सुक हैं.’

Advertisement
19वां दक्षेस शिखर सम्मेलन नौ और 10 नवंबर को इस्लामाबाद में होगा 19वां दक्षेस शिखर सम्मेलन नौ और 10 नवंबर को इस्लामाबाद में होगा

पंकज श्रीवास्तव / BHASHA

  • इस्लामाबाद,
  • 26 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 12:16 AM IST

पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि 19वां दक्षेस शिखर सम्मेलन नौ और 10 नवंबर को इस्लामाबाद में होगा.

पाकिस्तानी विदेश विभाग ने एक बयान में कहा, ‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने दक्षेस सदस्य देशों के नेताओं को इस सम्मेलन में आने की दावत भेजी है और वह उनका इस्लामाबाद में स्वागत करने को उत्सुक हैं.’ बहरहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सीमापार आतंकवाद के मुद्दे को लेकर के संबंधों में चल रहे तनाव को देखते हुए क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

Advertisement

इस महीने की शुरुआत में दक्षेस गृह मंत्री सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस्लामाबाद पहुंचे थे लेकिन उस दौरान दोनों देशों के बीच कड़वाहट देखने को मिली. बाद में दक्षेस वित्त मंत्री शिखर सम्मेलन में अरुण जेटली नहीं पहुंचे और भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास को भेजा.

पाकिस्तानी विदेश विभाग ने कहा कि दक्षेस के नौ पर्यवेक्षकों को भी इस शिखर सम्मेलन के लिए न्यौता भेजा गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »