पाकिस्तान के निशाने पर भारतीय मोबाइल यूजर, जल्द डिलीट कीजिए ये ऐप

मंत्रालय ने कहा कि साइबर फ्रॉड से बचने के लिए मोबाइल यूजर 'Top Gun' (गेम ऐप), Mpjunkie (म्यूजिक ऐप), Bdjunkie (वीडियो ऐप) और Talking Frog (इंटरटेनमेंट ऐप) को डिलीट करने को कहा है.

Advertisement
मोबाइल यूजरों पर पाक की काली नजर मोबाइल यूजरों पर पाक की काली नजर

राहुल कंवल

  • नई दिल्ली,
  • 03 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 10:21 PM IST

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है. सीमा पर भारतीय सेना से मुंहतोड़ जवाब मिलने से बौखलाया पाकिस्तान अब भारत में मोबाइल यूजरों पर काली नजर डाल रहा है. वह बेहद खतरनाक वायरस भेजकर भारतीय मोबाइल यूजरों को निशाना बना रहा है.

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां कुछ खास ऐप के जरिए इन वायरस को भेज रही है. लिहाजा गृह मंत्रालय ने मोबाइल यूजरों से इन ऐप को फौरन डिलीट करने को कहा है. मंत्रालय ने कहा कि साइबर फ्रॉड से बचने के लिए मोबाइल यूजर 'Top Gun' (गेम ऐप), Mpjunkie (म्यूजिक ऐप), Bdjunkie (वीडियो ऐप) और Talking Frog (इंटरटेनमेंट ऐप) को डिलीट करने को कहा है.

Advertisement

गृह मंत्रालय के मुताबिक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां ऐप के जरिए खतरनाक वायरस भेजकर भारत में मोबाइल फोन में गड़बड़ी कर रही हैं. इसका मकसद जासूसी करना और बेहद संवेदनशील जानकारियों को चुराना है. मंत्रालय ने मोबाइल यूजरों को कहा कि वह तत्काल इन ऐप को डिलीट कर दें.

यह पहला मौका नहीं है, जब पाकिस्तान ने भारत पर साइबर हमला किया है. इससे पहले भी पाकिस्तान की ओर से भारतीय वेबसाइटों को निशाना बनाया जा चुका है, लेकिन इस बार खास ऐप के जरिए मोबाइल यूजरों को निशाना बनाया जा रहा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement