सजा के खिलाफ आज इस्लामाबाद हाई कोर्ट में अपील करेंगे नवाज शरीफ

बता दें कि 6 जुलाई के फैसले में पाकिस्तान की एहतिसाब (अकाउंटेबिलिटी) अदालत ने इवनफील्ड संपत्ति भ्रष्टाचार के मामले में नवाज शरीफ को 10 साल, मरिण नवाज को 7 साल व दामाद कैप्टन (रिटायर्ड) सफदर को एक साल की सजा सुनाई थी

Advertisement
नवाज शरीफ और मरियम नवाज शरीफ और मरियम

देवांग दुबे गौतम

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST

भ्रष्टाचार के मामले में रावलपिंडी के अदियाला जेल में कैद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज की तरफ से सोमवार को इस्लामाबाद हाई कोर्ट मे अपील दाखिल होगी. हालांकि अभी इस बात को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है कि अदालत इनकी अपील पर नियमित तौर पर सुनवाई करेगी या नहीं.

68 साल के नवाज और उनकी बेटी को शुक्रवार को लंदन से लौटने के बाद लाहौर में गिरफ्तार कर लिया गया था. बता दें कि 6 जुलाई के फैसले में पाकिस्तान की एहतिसाब (अकाउंटेबिलिटी) अदालत ने इवनफील्ड संपत्ति भ्रष्टाचार के मामले में नवाज शरीफ को 10 साल, को 7 साल व दामाद कैप्टन (रिटायर्ड) सफदर को एक साल की सजा सुनाई थी

Advertisement

पाकिस्तानी अखबार डॉन की खबर के मुताबिक नवाज शरीफ के वकीलों की एक टीम वकालतनामे पर हस्ताक्षर करवाने अदियाला जेल गई थी. सूत्रों के मुताबिक नवाज शरीफ की लीगल टीम न सिर्फ पाकिस्तान की एहतिसाब (अकाउंटेबिलिटी) अदालत के 6 जुलाई के फैसले को चुनौती देगी बल्की वे पाकिस्तान की अंतरिम सरकार के कानून मंत्रालय के जेल ट्रायल संबंधी अधिसूचना को भी चुनौती देगी.

सूत्रों के मुताबिक सोमवार को नवाज शरीफ खानदान के वकील तीनों के दोषी करार दिए जाने के फैसले के खिलाफ अलग-अलग तीन अपील इस्लामाबाद हाई कोर्ट मे दाखिल करेंगे. साथ ही तीन अन्य अपील पाकिस्तान की एहतिसाब (अकाउंटेबिलिटी) अदालत के फैसले को स्थगित करने के लिए भी हाई कोर्ट मे सोमवार को ही दाखिल होगी.

अब जब नवाज शरीफ के वकील कोर्ट में अपील करेंगे तो देखना होगा कि 25 जुलाई को पाकिस्तान में होने वाले आम चुनाव से पहले नवाज शरीफ परिवार को राहत मिलती है या उन्हें आगे भी जेल में वक्त बिताना पड़ेगा.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »