'मानो या न मानो, हमारा सिस्टम तबाह हो चुका है', पाक गृह मंत्री मोहसिन नकवी का बड़ा कबूलनामा

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने देश की बदहाल शासन व्यवस्था पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्वीकार किया कि पाकिस्तान का 70 साल पुराना गवर्नेंस सिस्टम पूरी तरह Collapse हो चुका है. नकवी ने कहा कि यदि बदलाव नहीं हुआ तो 10 साल बाद भी देश इन्हीं समस्याओं पर चर्चा कर रहा होगा.

Advertisement
पाक गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि पाकिस्तान का गवर्नेंस सिस्टम पूरी तरह ढह चुका है (Photo-ITG) पाक गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि पाकिस्तान का गवर्नेंस सिस्टम पूरी तरह ढह चुका है (Photo-ITG)

सुबोध कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:53 AM IST

पाकिस्तान की आर्थिक और राजनीतिक बदहाली के बीच देश के गृह मंत्री मोहसिन नकवी का एक हैरान करने वाला और बड़ा बयान सामने आया है. सत्ता के शीर्ष केंद्र में बैठे गृह मंत्री ने सार्वजनिक मंच से स्वीकार किया है कि पाकिस्तान की मौजूदा शासन व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और देश का 70 साल पुराना ढांचा पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है.

Advertisement

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहसिन नकवी ने बेबाकी से देश की जमीनी हकीकत बयां की. उन्होंने कहा, "आप चाहे मानें या न मानें, लेकिन हम जिस सिस्टम में जी रहे हैं, वह पहले ही कोलेप्स हो चुका है. हमारे देश का मौजूदा सिस्टम पूरी तरह बर्बाद हो चुका है. अगर यही हाल रहा तो आज से 10 साल बाद भी हम इन्हीं समस्याओं और मुद्दों पर बैठकर बात कर रहे होंगे."

नकवी ने आगे कहा कि पाकिस्तान पिछले 70 सालों से जिस ढर्रे पर चल रहा है वह अब काम का नहीं रहा है. उन्होंने कहा, "हम सब लोकतंत्र चाहते हैं, लेकिन लोकतंत्र के भीतर भी तीन या चार तरह की प्रणालियां होती हैं. जिस व्यवस्था को हम पिछले 70 सालों से चला रहे हैं, वह हमें कहीं आगे नहीं ले जा सकी और हम आज भी वहीं अटके हुए हैं."

Advertisement

यह भी पढ़ें: PoK पर मुनीर का कंट्रोल खत्म? पाकिस्तान के होंगे टुकड़े-टुकड़े, मौलाना ने दे दी चेतावनी

बयान पर बजीं तालियां
गृह मंत्री द्वारा सत्ता के केंद्र से अपनी ही सरकार और तंत्र की नाकामी का यह कबूलनामा बेहद चौंकाने वाला माना जा रहा है. सबसे दिलचस्प बात यह रही कि जब नकवी सिस्टम के पूरी तरह तबाह होने की बात कह रहे थे, तब सामने बैठी जनता  इस पर तालियां बजानी शुरू कर दीं.

पाकिस्तानी गृह मंत्री का यह बयान पाकिस्तान में गहराते प्रशासनिक, आर्थिक और संस्थागत संकट का प्रत्यक्ष प्रमाण है. देश की आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की कमान संभालने वाले मंत्री का यह बयान दर्शाता है कि पाकिस्तान के भीतर संवैधानिक और प्रशासनिक संस्थाएं किस कदर बेबस और प्रभावहीन हो चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: अब PoK ही नहीं, पूरे पाकिस्तान में आंदोलन... 3 दिन में मुनीर आर्मी ने किए 40 कत्ल

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »