पाकिस्तान की किताबों में दिखा कश्मीर का सच, बौखलाई सरकार ने लगाया बैन

एक सरकारी निकाय पंजाब पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तक बोर्ड (पीसीटीबी) ने इस गलती पर कार्रवाई की मांग की है. साथ ही इस तरह की 'गंभीर गलती' करने के लिए किताबों के प्रकाशकों और निजी स्कूलों के प्रशासन के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के लिए लाहौर पुलिस में एक शिकायत भी दर्ज कराई है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

अजीत तिवारी

  • लाहौर,
  • 08 जून 2018,
  • अपडेटेड 6:16 PM IST

पाकिस्तान ने देश के नक्शे में कश्मीर को भारत के हिस्से के रूप में दिखाये जाने पर पंजाब प्रांत के निजी स्कूलों में सामाजिक अध्ययन की किताबों पर प्रतिबंध लगा दिया है.

एक सरकारी निकाय पंजाब पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तक बोर्ड (पीसीटीबी) ने इस गलती पर कार्रवाई की मांग की है. साथ ही इस तरह की 'गंभीर गलती' करने के लिए किताबों के प्रकाशकों और निजी स्कूलों के प्रशासन के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के लिए लाहौर पुलिस में एक शिकायत भी दर्ज कराई है.

Advertisement

प्रांत के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे निजी स्कूलों के गोदाम से इन पुस्तकों को जब्त कर लें. पीसीटीबी के प्रबंध निदेशक अब्दुल कय्यूम ने गुरुवार को एक अधिसूचना जारी करके पूरे पंजाब प्रांत के निजी स्कूलों में तत्काल प्रभाव से सामाजिक अध्ययन की पुस्तकों पर प्रतिबंध लगा दिया.

अधिसूचना में कहा गया है, 'दूसरी, चौथी, पांचवी, सातवीं और आठवीं क्लास की सामाजिक अध्ययन की किताबों में विवादित/आपत्तिजनक विषय वस्तु है, विशेषकर पाकिस्तान के नक्शे के संदर्भ में, जिसमें कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाया गया है.'

ने कहा कि भविष्य में इस तरह की गलतियों को रोकने के लिए कोई भी व्यक्ति बोर्ड की पूर्व अनुमति के बिना एक संस्थान में किसी भी पाठ्यपुस्तक या पूरक सामग्री का मुद्रण, प्रकाशन और बिक्री नहीं करेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »