इजरायल-ईरान तनाव के बीच अचानक तेहरान पहुंचे PAK गृह मंत्री, सामने आई दौरे की ये वजह

लेबनान पर इजरायल के हमले लगातार जारी हैं, जहां शनिवार को भी एक हमले में कई लोगों की जान चली गई. इसी बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री बिना किसी पूर्व घोषणा के अचानक ईरान पहुंच गए.

Advertisement
जानकारी के मुताबिक, नकवी ईरान और अमेरिका के बीच चल रही बातचीत पर नजर रखेंगे. (Photo: ITG) जानकारी के मुताबिक, नकवी ईरान और अमेरिका के बीच चल रही बातचीत पर नजर रखेंगे. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:48 PM IST

अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर समझौते की खबरों के कुछ ही घंटों बाद शनिवार को दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं. लगातार जारी संघर्ष ने मध्य पूर्व में युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से अमेरिका और ईरान के बीच हुए अंतरिम समझौते पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement

एक ओर इजरायली हमलों के कारण इस समझौते पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी शनिवार को बिना किसी पूर्व घोषणा के ईरान पहुंच गए. उनकी यह यात्रा ऐसे समय में हुई है, जब वाशिंगटन और तेहरान ने शांति बहाल करने के मकसद से एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.

नकवी की इस यात्रा की जानकारी ईरानी मीडिया ने दी है. जानकारी के मुताबिक नकवी वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए तेहरान जा रहे थे.

यह भी पढ़ें: 'मेरी शक्तियों की कोई सीमा नहीं', ट्रंप ने खुद को बताया हिटलर-नेपोलियन से भी ज्यादा ताकतवर

बता दें, अमेरिका और ईरान ने इस हफ्ते एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए, जिसके परिणामस्वरूप स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोल दिया गया और पश्चिम एशिया में शांति बहाल करने के उद्देश्य से 60 दिनों की बातचीत की प्रक्रिया शुरू हुई.

Advertisement

समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, अपनी यात्रा के दौरान नकवी ईरान और अमेरिका के बीच चल रही बातचीत पर नजर रखेंगे. बता दें, पाकिस्तान इस बातचीत में मुख्य मध्यस्थ माना जा रहा है. 

इस्लामाबाद में नकवी की यात्रा के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई, लेकिन माना जा रहा है कि वह वाशिंगटन और तेहरान के बीच होने वाली आगामी तकनीकी-स्तरीय बातचीत पर चर्चा करेंगे. यह बातचीत 19 जून को शुरू होनी थी, लेकिन इसे टाल दिया गया था.

नकवी, जिन्हें पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर का करीबी माना जाता है, उन्होंने MoU पर हस्ताक्षर से पहले अमेरिका के साथ राजनयिक दूरियों को कम करने और मतभेदों को सुलझाने के लिए ईरान की कम से कम तीन रणनीतिक यात्राएं की थीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »