गाजा में बुरे हाल! दाने-दाने को मोहताज 10 लाख लोग, वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने जताई चिंता

अगस्त में, लगभग 700 फूड ट्रक उत्तरी गाजा में दाखिल हुए थे. WFP ने कहा कि सितंबर में, कब्जे वाले वेस्ट बैंक और जॉर्डन के बीच सीमा पर एलेनबी क्रॉसिंग पर वाणिज्यिक संचालन बंद होने के बाद, केवल 400 सहायता ट्रकों ने प्रवेश किया. सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार WFP ने बताया कि अक्टूबर में किसी भी फूड ट्रक ने उत्तरी गाजा में प्रवेश नहीं किया है.

Advertisement
10 लाख लोगों पर मंडरा रहा भूखमरी का खतरा (प्रतीकात्मक फोटो) 10 लाख लोगों पर मंडरा रहा भूखमरी का खतरा (प्रतीकात्मक फोटो)

aajtak.in

  • गाजा,
  • 12 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 10:29 PM IST

इजरायल और हमास के बीच पिछले एक साल से जारी जंग की कीमत बॉर्डर के दोनों तरफ रह रहे लोगों को चुकानी पड़ रही है. हालात अब इतने खराब हो चुके हैं कि लाखों लोगों पर भूखमरी का खतरा मंडरा रहा है. वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने शुक्रवार को सीएनएन को बताया कि अक्टूबर की शुरुआत से उत्तरी गाजा में कोई भोजन नहीं पहुंचा है, जिससे 10 लाख लोगों के भूखे रहने का खतरा है.

Advertisement

अगस्त में, लगभग 700 ट्रक उत्तरी गाजा में दाखिल हुए थे. WFP ने कहा कि सितंबर में, कब्जे वाले वेस्ट बैंक और जॉर्डन के बीच सीमा पर एलेनबी क्रॉसिंग पर वाणिज्यिक संचालन बंद होने के बाद, केवल 400 सहायता ट्रकों ने प्रवेश किया. सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार WFP ने बताया कि अक्टूबर में किसी भी फूड ट्रक ने उत्तरी गाजा में प्रवेश नहीं किया है.

अब नहीं बांटे जा रहे फूड पार्सल

WFP ने बुधवार को एक रिपोर्ट में कहा कि गाजा पट्टी में प्रवेश करने वाली सहायता महीनों में अपने सबसे निचले स्तर पर गिर गई है, जिससे संगठन को अक्टूबर में फूड पार्सल के वितरण को रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा.

WFP ने कहा, 'अकाल का खतरा बना हुआ है. अगर मदद मिलना फिर से शुरू नहीं हुई तो इसका असर 10 लाख लोगों की जिंदगियों पर पड़ेगा.' रिपोर्ट के अनुसार मध्य गाजा की दो मुख्य बेकरियों को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार आटे और ईंधन की कमी के कारण बेकरियों का परिचालन बंद कर दिया गया है.

Advertisement

लेबनान में UN के शांति सैनिकों पर मंडरा रहा खतरा

न सिर्फ गाजा बल्कि लेबनान में भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं. लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूनिफिल) ने कहा है कि दक्षिणी लेबनान में गोलियों की चपेट में आने से संयुक्त राष्ट्र का एक और शांति रक्षक घायल हो गया है, जो हाल के दिनों में घायल होने वाला संयुक्त राष्ट्र का पांचवां शांति सैनिक है. भारत समेत फ्रांस, इटली और स्पेन के नेताओं ने इजरायल के हमलों की निंदा की है और कहा है कि ये अनुचित हैं और इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »