वेंकूवर... कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में मौजूद वो शहर जो अपनी खूबसूरती के लिए सालों से जाना जाता है. बॉलीवुज हो या हॉलीवुड, बड़ी-बड़ी फिल्मों के लिए इस शहर को पसंद किया जाता है. छुट्टियां बिताने के लिए भी सेलिब्रिटीज इसे खूब पसंद करते हैं. अब सिंगर और एक्टर निक जोनस ने इसकी तारीफ में कसीदे पढ़े हैं.
आम इंसान के नजरिये से कहा जाए तो ये शहर बिल्कुल ऐसा है, जैसा बच्चे सीनरी बनाया करते हैं. एक झोपड़ी, सामने बहती नदी, पीछे पहाड़ और नीले आसमान में उड़ते परिंदे...
वैंकूवर में भारतीय भी अच्छी बड़ी तादाद में मौजूद हैं. बल्कि 1914 की कोमागाटा मारू नाम की जापानी शिप 376 भारतीयों को लेकर वैंकूवर ही पहुंची थी. हालांकि इन्हें कनाडा में घुसने की इजाज़त नहीं मिली थी. यह जानी-मानी घटना उस वक्त के भारत-कनाडा संबंधों की कड़वाहट को बयां करती है. मतलब ये है कि सदियों से वैंकूवर भारतीयों का भी पसंदीदा शहर रहा है.
अब निक जोनस ने अपने यूट्यूब वीडियो “I Love Vancouver” में शहर की खुलकर तारीफ की और यहां के अपने पसंदीदा जगहों की झलक फैंस के साथ शेयर की. निक ने वैंकूवर की प्राकृतिक खूबसूरती, शांत माहौल और लोकल स्पॉट्स को दिखाया. यह शहर सिर्फ फिल्मों की शूटिंग के लिए ही नहीं बल्कि घूमने और रहने के लिए भी दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करता है.
पहाड़ों, समुद्र किनारे के नज़ारों और बेहतरीन फूड कल्चर की वजह से वैंकूवर को “हॉलीवुड नॉर्थ” भी कहा जाता है और यह ग्लोबल टूरिज्म मैप पर लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रहा है.
ये एक खूबसूरत और आधुनिक तटीय शहर है, जो प्रशांत महासागर के किनारे बसा हुआ है. यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ों और समुद्र के अनोखे मेल के लिए दुनिया भर में जाना जाता है. वैंकूवर को लगातार दुनिया के सबसे रहने योग्य शहरों में गिना जाता है क्योंकि यहां की साफ हवा, सुरक्षित माहौल और उच्च जीवन स्तर लोगों को आकर्षित करता है.
हुमरा असद