न्यूजीलैंड में 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी, अलर्ट जारी

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण की रपटों के विपरीत न्यूजीलैंड के जियोनेट ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 7.5 थी. क्राइस्टचर्च के एक निवासी ने कहा कि भूकंप लंबे समय तक रहा.

Advertisement
न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप में भूकंप न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप में भूकंप

सुरभि गुप्ता / IANS

  • बीजिंग,
  • 13 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 12:18 AM IST

न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप में रविवार को रिक्टर पैमाने पर 7.8 तीव्रता का भूकंप आया और इसके दो घंटे बाद सुनामी आ गई. अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप आधी रात के ठीक बाद क्राइस्टचर्च से लगभग 95 किलोमीटर दूर आया. अधिकारियों ने निवासियों को ऊंचाई वाले स्थानों पर रहने के लिए कह दिया था.

अधिकारियों ने बताया कि पहली लहर बहुत बड़ी नहीं होगी और सुनामी की गतिविधि कई घंटों तक रह सकती है. क्राइस्टचर्च से 181 किलोमीटर उत्तर कैकौरा में एक पैमाने पर दो मीटर की लहर मापी गई. छोटी लहरें वेलिंगटन और अन्य इलाकों तक पहुंच रही हैं.

Advertisement

कैथम द्वीप के निवासियों को भी नागरिक सुरक्षा प्रशासन ने चेताया है कि कोई लहर जरूर उठ सकती है. रेडियो न्यूजीलैंड ने कहा है कि हजारों की संख्या में लोगों ने अपने घर पहले ही खाली कर दिए हैं. न्यूजीलैंड कुख्यात रिंग ऑफ फायर पर पड़ता है, जिस पर बार-बार भूकंप आता रहता है और ज्वालामुखी उद्गार होता रहता है.

क्राइस्टचर्च अभी भी 2011 के से उबर रहा है, जिसमें 185 लोग मारे गए थे और सिटी सेंटर नष्ट हो गया था. भूकंप पूरे वेलिंगटन में महसूस किया गया और लोग घरों से सड़कों पर उतर आए, साथ ही कुछ लोग चिल्लाने लगे. प्रारंभिक खबरों में कहा गया था कि चेविअट शहर क्षतिग्रस्त हो गया है, क्योंकि यह भूकंप के केंद्र के पास पड़ता है.

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण की रपटों के विपरीत के जियोनेट ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 7.5 थी. क्राइस्टचर्च के एक निवासी ने कहा कि भूकंप लंबे समय तक रहा. हैले कोलगन ने ट्विटर पर इसे सर्वाधिक भयानक भूकंप करार दिया. उन्होंने कहा कि उन्होंने न्यूजीलैंड में 23 सालों के दौरान ऐसा भूकंप नहीं देखा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »