सेउटा में विदेश से आकर फंसे 800 नाबालिग बच्चे, मां-बाप लापता... बच्चों का दर्द झकझोर देगा

सेउटा में इस समय करीब 800 बच्चे बिना माता-पिता या किसी अभिभावक फंसे हैं. स्पेन के कानून के मुताबिक, बिना अभिभावक के आए नाबालिग बच्चों को विशेष संरक्षण दिया जाता है. फिलहाल कई बच्चे सरकारी संरक्षण केंद्रों में रह रहे हैं, लेकिन ये केंद्र भी अब पूरी तरह भर चुके हैं.

Advertisement
सेउटा में फंसे 800 प्रवासी बच्चे (Photo: Reuters) सेउटा में फंसे 800 प्रवासी बच्चे (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:48 AM IST

मोरक्को से हजारों लोग बेहतर जिंदगी, नौकरी और यूरोप पहुंचने की उम्मीद में सेउटा पहुंच गए. उन लोगों को उम्मीद थी कि यहां से स्पेन और फिर यूरोप जाने में इससे उन्हें आसानी होगी. लेकिन एकाएक इतनी बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने से हालात बहुत बिगड़ गए. दुखद बात तो ये है कि इस समय करीब 800 बच्चे ऐसे हैं, जो बिना माता-पिता या किसी अभिभावक के सेउटा में फंसे हैं. 

Advertisement

इन बच्चों ने जो दर्द सहा है उसकी कल्पना करना भी मुश्किल है. कुछ के माता-पिता उनके सामने समुद्र में डूब गए तो कई उनसे बिछड़ गए. अब उनके भविष्य पर गहरा खतरा मंडरा रहा है. 

स्पेन के कानून के मुताबिक, बिना अभिभावक के आए नाबालिग बच्चों को विशेष संरक्षण दिया जाता है. इन 800 बच्चों के साथ कोई नहीं है. फिलहाल कई बच्चे सरकारी संरक्षण केंद्रों में रह रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो ये केंद्र भी अब पूरी तरह भर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: 'कुछ डूब गए, कई भगदड़ में दबे...' स्पेन के सेउटा बॉर्डर पर 57 शरणार्थियों की दर्दनाक मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इतने ज्यादा लोगों के आने से शिविरों में जगह की कमी देखने को मिल रही है. खाने-पीने, स्वच्छ पानी और रहने की व्यवस्था पर भारी दबाव है. हालात इतने बिगड़ गए हैं कि कई लोगों को पहाड़ियों और खुले इलाकों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. हालात को देखते हुए स्पेन ने सीमा पर सुरक्षा भी बढ़ा दी है. कई लोग सीमा पर फंसे हुए हैं.

Advertisement

वहीं, वयस्क प्रवासियों के मामले अलग हैं. वे शरण के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन आवेदन खारिज होने पर उन्हें वापस मोरक्को भेजा जा सकता है. पिछले कुछ दिनों में कई वयस्क या तो खुद लौट गए या स्पेन की पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया. हालांकि, सबसे बड़ा सवाल अब भी यही है कि इन 800 बेसहारा बच्चों का भविष्य क्या होगा और उनकी जिम्मेदारी कौन उठाएगा? 
 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »