ब्रिटेन की पीएम Liz Truss का इस्तीफा, सिर्फ 45 दिन में छोड़नी पड़ी कुर्सी

ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उनका कार्यकाल सिर्फ 45 दिन का रहा है. लंबे समय से कयास लग रहे थे कि उनका इस्तीफा होने वाला है. अब वो फैसला ले लिया गया है.

Advertisement
ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस का इस्तीफा (रॉयटर्स) ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस का इस्तीफा (रॉयटर्स)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 7:01 PM IST

ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उनका कार्यकाल सिर्फ 45 दिन का रहा है. लंबे समय से कयास लग रहे थे कि उनका इस्तीफा होने वाला है. अब वो फैसला ले लिया गया है. इस्तीफे के बाद लिज ट्रस ने भी अपनी तरफ से प्रतिक्रिया दे दी है. 

इस्तीफा देने के बाद लिज ट्रस का पहला बयान

Advertisement

उन्होंने कहा है कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए, मुझे लगता है कि मैं उन वादों को पूरा नहीं कर पाई, जिनके लिए मैं लड़ी थी. मैंने जानकारी दे दी है कि अब प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे रही हूं. लिज ने इस बात पर भी जोर दिया है कि जब वे पीएम बनी थीं, तब देश में आर्थिक स्थिरता नहीं थी. परिवारों को चिंता थी कि बिल कैसे जमा किए जाएं. वे कहती हैं कि हमने टैक्स कम करने का सपना देखा था, मजबूत अर्थव्यवस्था की नींव डालने की कोशिश की थी, लेकिन मुझे लगता है कि वर्तमान में मैं डिलीवर नहीं कर पाई हूं. इसलिए इस्तीफा दे रही हूं.

जानकारी के लिए बता दें कि कंजर्वेटिव पार्टी के 530 सदस्यों के YouGov सर्वेक्षण में भी पाया गया था कि 55% सदस्य का मानना है कि लिज ट्रस को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. कुछ दूसरे सर्वे में भी संकेत दे दिए गए थे कि लिज ट्रस को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ेगा. उनकी खुद की पार्टी ही उनके फैसलों से खफा चल रही थी. 

Advertisement

लिज के किस फैसले पर था बवाल

यहां ये जानना जरूरी है कि लिज ट्रस ने पीएम रहते हुए हाल ही में संसद में मिनी-बजट पेश किया था. इस बजट में उन्होंने टैक्स बढ़ोतरी और महंगाई पर रोक लगाने वाले कदम उठाए थे. लेकिन जल्द ही इन फैसलों को सरकार ने वापस ले लिया. चुनाव प्रचार के दौरान भी उनका ये बड़ा वादा था कि टैक्स कटौती की जाएगी. लेकिन उन्होंने अपने उसी फैसले को वापल ले लिया जिस वजह से पार्टी के अंदर ही कई लोग नाराज हो गए और ट्रस पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया.

पीएम की रेस में कितने दावेदार?

अब क्योंकि लिज ट्रस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, ब्रिटेन की राजनीति में अगला कदम क्या रहेगा, इस पर सभी की नजर है. ब्रिटेन के विपक्षी लेबर नेता कीर स्टारर ने तो साफ कर दिया है कि अब चुनाव होने चाहिए. लेकिन लिज की पार्टी शायद अभी चुनाव ना करवाए और किसी दूसरे प्रबल दावेदार को जिम्मेदारी सौंप दी जाए. अभी इस प्रधानमंत्री की रेस में ऋषि सुनक को एक बड़ा दावेदार माना जा रहा है. वे हाल ही में ट्रस से चुनाव जरूर हारे थे, लेकिन मुकाबला कड़ा रहा था, ऐसे में उन्हें ये बड़ा पद दिया जा सकता है.

Advertisement

लेकिन पार्टी का ही एक खेमा एक बार फिर बोरिस जॉनसन को भी पीएम बनता देखना चाहता है. उन्हें वैसे भी एक मजबूत और ऐतिहासिक जनादेश मिला था, ऐसे में अगर उन्हें फिर पीएम बनाया जाता है तो जमीन पर स्थिति सुधर सकती है.

 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »