हिजाब पहनी अकेली लड़की को घेर जय श्रीराम के नारे, भड़के पाकिस्तानी

सोशल मीडिया पर हिजाब पहने लड़की को घेरकर भीड़ द्वारा जय श्री राम के नारे लगाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को पाकिस्तान में भी खुब शेयर किया जा रहा है. पाकिस्तान के लोग इस घटना को लेकर भीड़ पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.

Advertisement
हिजाब पहनी लड़की के पीछे धार्मिक नारे लगाती भीड़ (Photo- Screengrab/Twitter) हिजाब पहनी लड़की के पीछे धार्मिक नारे लगाती भीड़ (Photo- Screengrab/Twitter)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 8:53 PM IST
  • कर्नाटक में हिजाब पहने लड़की को घेरकर धार्मिक नारेबाजी
  • पाकिस्तान में भड़के लोग
  • सोशल मीडिया पर जाहिर किया गुस्सा

कर्नाटक में छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर छिड़ा विवाद बढ़ता जा रहा है. इस विवाद को लेकर छात्रों के बीच पथराव की घटनाएं भी सामने आई हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पहनने का विरोध कर रहे भगवा शॉल लिए कुछ लोग एक अकेली लड़की को घेरकर 'जय श्री राम' के नारे लगाते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है और इस पर पाकिस्तान की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है.

Advertisement

वायरल वीडियो में हिजाब पहने लड़की को घेरकर कुछ लोग धार्मिक नारे लगा रहे हैं. लड़की ने बताया कि उसे घेरने वाले लोगों में कॉलेज के लोगों के अलावा बाहरी लोग भी शामिल थे.

पाकिस्तान से आई प्रतिक्रिया

भारतीय पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी द्वारा शेयर किए गए घटना के वीडियो को रीट्वीट करते हुए पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने लिखा, 'मार्टिन लुथर किंग ने एक बार कहा था- नफरत को नफरत से खत्म नहीं किया जा सकता, नफरत को केवल प्यार से खत्म किया जा सकता है. इस दृश्य को देखिए..एक अकेली मुस्लिम लड़की को कट्टरपंथी हिंदुओं की एक बड़ी भीड़ परेशान कर रही है. अकेली लड़कियों को घेरकर नफरत को मत बढ़ाओ.'

पाकिस्तान से इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रिया सामने आ रही है. लोग लड़की के हिम्मत की दाद भी दे रहे हैं कि वो लोगों से घिरी होने के बावजूद डरी नहीं.

Advertisement

जीशान सईद नाम के एक यूजर ने लिखा, 'भारत की हर मुस्लिम महिला को खासकर इस वक्त बुर्का पहनना चाहिए.'

फहाद नाजिर नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'शर्म करो भारत.' सईद नैय्यर उद्दीन नाम के एक यूजर ने लिखा, 'कट्टर लोगों के सामने खड़ी इस बहादुर और निडर अकेली लड़की को मेरा सलाम. ऐसा हो सकता है कि ये लड़की ही मुस्लिम विरोधी भाजपा और आरएसएस के खिलाफ लोगों को एकजुट करे.'

मुजामिल नाम के एक यूजर ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को टैग करते हुए लिखा, 'सर, देखिए, भारत में मुसलमानों के साथ क्या हुआ.'

राशिद खलील नाम के एक यूजर ने लिखा, 'जानवर हैं ये.' शाहिद अकरम नाम के यूजर लिखते हैं, 'ये भारत के तालिबान हैं.' किंग खान नाम के एक यूजर ने लिखा, 'अच्छा हुआ हमें एक अलग देश मिल गया. हम ऐसे लोगों के साथ कैसे रहते? वहां कोई भी अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है.'

अब्दुल समद नाम के एक यूजर ने लिखा, 'तुम्हें खुब ताकत मिले लड़की...और इस फासीवादी भीड़ को शर्म आनी चाहिए.'

क्या है पूरा विवाद

जनवरी में उडुपी के एक सरकारी कॉलेज में कॉलेज प्रशासन के नियम के खिलाफ जाकर 6 छात्राएं हिजाब पहनकर कॉलेज आईं. इसके बाद कर्नाटक के दूसरे कॉलेजों में भी हिजाब पहनने को लेकर विवाद खड़ा हो गया.

Advertisement

हिजाब के विरोध में कुछ छात्र-छात्राएं भगवा शॉल लेकर स्कूल- कॉलेज आने लगे जिसके कारण मामले ने और तूल पकड़ा. मंगलवार को कर्नाटक के शिवमोगा और बागलकोट जिलों में हिजाब विवाद को लेकर पथराव की खबरें भी सामने आई हैं. इन जिलों में हिजाब पहने छात्राओं और उनके समर्थकों को समूह और भगवा शॉल ओढ़े छात्रों के समूह के बीच पथराव की घटना देखने को मिली है.

हिजाब विवाद को देखते हुए राज्य सरकार ने कर्नाटक के सभी स्कूल-कॉलेजों में यूनिफॉर्म को अनिवार्य कर दिया है. स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पहना जा सकता है या नहीं, इस बात को लेकर कर्नाटक उच्च न्यायालय सुनवाई कर रहा है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »