ट्रंप को बताया 'लूजर', फिर मंच से उतरने का रास्ता भूले जो बाइडेन, देखें VIDEO

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप के वैनिटी प्रोजेक्ट्स और लिंकन मेमोरियल रिफ्लेक्टिंग पूल के विवादित रेनोवेशन को भ्रष्टाचार बताया. भाषण के बाद बाइडेन मंच से उतरते समय कंफ्यूज नजर आए, जिससे उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं.

Advertisement
बाइडेन मंच पर कंफ्यूज नजर आए. (Photo- Screebgrab) बाइडेन मंच पर कंफ्यूज नजर आए. (Photo- Screebgrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:15 PM IST

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो ट्रंप को 'लूजर' कहते नजर आते हैं. लेकिन भाषण खत्म करने के बाद वो स्टेज से उतरते समय काफी कंफ्यूज दिखाई देते हैं.

मैरीलैंड के बाल्टीमोर में आयोजित एक डेमोक्रेटिक पार्टी गाला में बाइडेन ने ट्रंप की आलोचना की. इस दौरान उन्होंने लिंकन मेमोरियल रिफ्लेक्टिंग पूल के विवादित रेनोवेशन का भी जिक्र किया.

Advertisement

बता दें कि बाइडेन के राष्ट्रपति रहते उनकी उम्र और मानसिक स्वास्थय को लेकर सवाल उठते रहे थे. ऐसे में बाइजेन ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव की रेस से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी. वहीं, मंच पर उन्हें असमंजस में देखकर एक बार फिर उनकी सेहत को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

 'वाह! क्या लूजर है...'

बाइडेन ने अपने भाषण के दौरान कहा, 'ये सिर्फ उनके वैनिटी प्रोजेक्ट्स नहीं हैं. अपने बॉलरूम के लिए जगह बनाने के लिए व्हाइट हाउस के ईस्ट विंग को तोड़ना, कैनेडी सेंटर पर अपना नाम लिखना, अपने सम्मान में एक आर्च बनाना, यहां तक कि रिफ्लेक्टिंग पूल को ठीक करने के लिए अपने खुद के पूल वाले बंदे को काम पर रखना. वाह! क्या लूजर है.'

वैनिटी प्रोजेक्ट्स पर ट्रंप को घेरा

CNN के मुताबिक लिंकन मेमोरियल रिफ्लेक्टिंग पूल के विवादित रेनोवेशन को लेकर बाइडेन ने कहा, 'रिफ्लेक्टिंग पूल इस प्रशासन के केंद्र में मौजूद संकीर्णता और अक्षमता से भी बदतर कुछ दिखाता है. य भ्रष्टाचार है, बेशर्म और खुलेआम भ्रष्टाचार है. अमेरिकी इतिहास में किसी भी प्रशासन में इस पैमाने पर भ्रष्टाचार कभी नहीं देखा गया.'

Advertisement

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बाइडेन ने वहां मौजूद लोगों से यह भी कहा, 'क्या आपने ध्यान दिया है कि अमेरिकी कह रहे हैं कि बाइडेन प्रशासन के तहत अर्थव्यवस्था ट्रंप के मुकाबले काफी बेहतर है?'

भाषण के बाद मंच पर भटके बाइडन

अपना भाषण खत्म करने के बाद जो बाइडेन मंच से उतरने का रास्ता भूल गए. वो कंफ्यूज दिखाई दिए. सही रास्ता ढूंढने के लिए वो मदद के लिए इशारा करते नजर आए. 

यह भी पढ़ें: 'हिज्बुल्लाह से सीरिया को निपटने दो', डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को दी सलाह

बता दें कि इससे पहले शिकागो में बराक ओबामा राष्ट्रपति पुस्तकालय के उद्घाटन के अंत में भी बाइडेन मंच पर कुछ देर के लिए असमंजस में खड़े दिखे थे. तब उन्होंने पोडियम की ओर बढ़ते हुए पूछा था, 'मेरी पोती कहां है?' उस दौरान उनकी पत्नी जिल बाइडन उनके साथ थीं और उनकी मदद कर रही थीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »