'धौंस के आगे नहीं झुकेंगे...', अरब सागर में US ऑपरेशन के बीच ईरान की दो टूक

अरब सागर में अमेरिकी युद्धपोत से रात में लड़ाकू विमानों की उड़ानों के बीच ईरान ने तीखे तेवर दिखाए हैं. देश की ओर से साफ कहा गया है कि वे किसी की धौंस में नहीं आएंगे और हमले का करारा जवाब दिया जाएगा.

Advertisement
अरब सागर में अमेरिकी नौसेना का नाइट ऑपरेशन. (File Photo: AFP) अरब सागर में अमेरिकी नौसेना का नाइट ऑपरेशन. (File Photo: AFP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:53 AM IST

अरब सागर में अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर से रात में उड़ान गतिविधियां जारी हैं. इसी बीच ईरान से सख्त बयान आया है.  राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा है कि 'ईरान किसी की धौंस के आगे नहीं झुकेगा'. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई हमला हुआ, तो उसका मुंहतोड़ जवाब मिलेगा.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, यूएसएस जॉर्ज वाशिंगटन (CVN 73) पर रात में उड़ान गतिविधियां की गईं. यह एयरक्राफ्ट कैरियर इस समय अरब सागर में है. अमेरिकी नौसैनिकों ने रात के दौरान विमान उड़ाने का अभ्यास किया. अमेरिकी कमांड ने इसकी तस्वीरें भी साझा की हैं. इनमें एयरक्राफ्ट कैरियर से रात में विमानों के उड़ान भरने की गतिविधियां दिखाई गई हैं. इस सैन्य हलचल के बीच ईरान ने तीखा पलटवार किया है.

Advertisement

प्रेस टीवी के मुताबिक, पेजेशकियन ने साफ कहा कि देश किसी के दबाव या धौंस के आगे कभी नहीं झुकेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई हमला हुआ, तो उसका करारा जवाब मिलेगा. उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब अरब सागर में अमेरिकी नौसेना की गतिविधियां तेज हुई हैं. 

इराक को लेकर भी ईरान ने साफ किया रुख

इसी बीच ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने इराक को लेकर भी अपना रुख साफ किया. उन्होंने कहा कि ईरान इराक के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देता. गालिबाफ के मुताबिक, अगर इराक की सरकार और सशस्त्र गुटों के बीच कोई समझौता होता है, तो ईरान उसका समर्थन करेगा. यानी ईरान इराक में होने वाले ऐसे समझौते के खिलाफ नहीं है.

ईरान का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अरब सागर में अमेरिकी नौसेना की गतिविधियां सामने आई हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »