'ईरान पर हमला हुआ तो अंजाम भुगतना होगा', अमेरिका को मोजतबा खामेनेई की धमकी

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका को एक बार फिर चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ने ईरान पर फिर हमला किया तो इसका जवाब पूरे क्षेत्र में विनाशकारी होगा. खामेनेई ने ईरानी जनता से कहा कि अमेरिका की दुश्मनी झुकने से खत्म नहीं होगी. ईरान को तरक्की के जरिए शक्तिशाली बनना होगा.

Advertisement
मोजतबा खामेनेई ने कहा कि रियायतें देने से ईरान-अमेरिका की दुश्मनी खत्म नहीं हुई है. (Photo- ITGD) मोजतबा खामेनेई ने कहा कि रियायतें देने से ईरान-अमेरिका की दुश्मनी खत्म नहीं हुई है. (Photo- ITGD)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:18 PM IST

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर दोबारा कोई हमला किया, तो इसका जवाब सिर्फ ईरान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र में बहुत विनाशकारी पलटवार देखने को मिलेगा.

मोजतबा खामेनेई ने कहा कि फारस की खाड़ी और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हुई हालिया घटनाओं ने अमेरिका के 'अजेय' होने की खुशफहमी को पूरी तरह से चकनाचूर कर दिया है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि अमेरिका की सैन्य ताकत और उसका अंतरराष्ट्रीय दबदबा अब ऐसे पतन की ओर बढ़ चुका है, जिसे वापस नहीं बदला जा सकता. खामेनेई ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को तबाह करने की कार्रवाई को क्षेत्रीय स्तर पर वैश्विक साम्राज्यवाद के खिलाफ एक बड़ा जिहाद करार दिया.

'झुकने से खत्म नहीं होगी अमेरिका की दुश्मनी'

ईरानी राष्ट्र को संबोधित करते हुए मोजतबा खामेनेई ने कहा कि जो लोग ये सोचते हैं कि अमेरिका को रियायतें देने से ईरानी जनता के लिए उसकी दुश्मनी खत्म हो जाएगी, वो बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बदला पूरा करने का इकलौता रास्ता तरक्की के जरिए एक बेहद शक्तिशाली ईरान की रणनीति पर चलना है. 

उन्होंने ये भी याद दिलाया कि 1953 में अमेरिका ने ईरान के राष्ट्रीय धन और संसाधनों, खासतौर से उसके तेल की लूट जारी रखने के लिए ही तख्तापलट कराया था.

Advertisement

ईरान के लिए हर दिन संर्घष का- मोजतबा

ईरानी सुप्रीम लीडर ने कहा कि 4 नवंबर अब सिर्फ बदले का एक दिन नहीं रह गया है, बल्कि आज हर दिन संघर्ष का दिन बन चुका है. ईरान और रेजिस्टेंस फ्रंट की संयुक्त कोशिश अपनी ताकत और अटूट एकता के बल पर एक नए वर्ल्ड ऑर्डर का रास्ता दे रहे हैं. उनके मुताबिक अमेरिका का प्रभाव सैन्य क्षमता और अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट पावर दोनों ही मोर्चों पर लगातार गिर रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »