पहले एंट्री दी, फिर वापस भेजा! ईरानी फुटबॉल प्रमुख को लेकर कनाडा में सियासी विवाद

ईरान फुटबॉल फेडरेशन के प्रमुख मेहदी ताज को कनाडा से वापस भेजे जाने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. पहले उन्हें कनाडा में प्रवेश के लिए टेंपरेरी रेजिडेंस परमिट दी गई थी, लेकिन इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से उनके संबंधों के कारण उन्हें वापस भेज दिया गया.

Advertisement
ईरान फुटबॉल फेडरेशन के चीफ मेहदी ताज को कनाडा ने आईआरजीसी के साथ संबंधों के कारण वापस भेजा. (Photo: Reuters) ईरान फुटबॉल फेडरेशन के चीफ मेहदी ताज को कनाडा ने आईआरजीसी के साथ संबंधों के कारण वापस भेजा. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • टोरंटो,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:01 PM IST

ईरान फुटबॉल फेडरेशन के प्रमुख मेहदी ताज को कनाडा पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद वापस भेज दिया गया. न्यूज वेबसाइट ईरान इंटरनेशनल ने कनाडा के एक सरकारी सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी. रिपोर्ट के मुताबिक मेहदी ताज मंगलवार रात 10:05 बजे कनाडा पहुंचे थे, लेकिन वहां पहुंचने के बाद अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की और फिर उन्हें वापस लौटा दिया.

Advertisement

ताज और उनके साथ आए दो अन्य लोगों को कनाडा में प्रवेश की अनुमति पहले दी गई थी. सूत्रों के मुताबिक, उन्हें टेंपरेरी रेजिडेंस परमिट (TRP) जारी किया गया था, जो कनाडाई कानून के तहत किसी को देश में प्रवेश के लिए अमान्य करार दिए जाने के फैसले को भी पलट सकता है. इस खुलासे के बाद ओटावा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई.

कनाडा की संसद में विपक्ष के नेता लियोनिडास हाउसाकोस ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सवाल उठाया कि जब कनाडा ने 2024 से इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) को आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है, तो उससे जुड़े किसी व्यक्ति को देश में प्रवेश की अनुमति कैसे दी गई?

यह भी पढ़ें: शांति समझौते पर फिर पेच... ईरान ने कहा- ताजा शांति प्रस्ताव के लिए और चाहिए वक्त, सुप्रीम लीडर से हरी झंडी का इंतजार

Advertisement

कनाडा द्वारा IRGC को आतंकवादी संगठन घोषित करने के बाद सरकार को उससे जुड़े लोगों की संपत्तियां जब्त करने और उनके प्रवेश पर रोक लगाने का अधिकार मिल जाता है. ऐसे में मेहदी ताज को दी गई यह विशेष अनुमति विवाद का कारण बन गई है. ताज का वैंकूवर जाने का कार्यक्रम था, जहां वह 30 अप्रैल को FIFA कांग्रेस में शामिल होने वाले थे, जिसका आयोजन वैंकूवर कन्वेंशन सेंटर में होना था.

आयोजन स्थल के बाहर कनाडा में रहने वाले ईरानी समुदाय ने विरोध प्रदर्शन की भी योजना बनाई थी. मेहदी  ताज ने 1979 की ईरानी क्रांति के बाद इस्फहान में IRGC के इंटेलिजेंस कमांडर के रूप में अपना करियर शुरू किया था, जहां उनकी भूमिका आंतरिक विरोध, खासकर कुर्द आबादी की निगरानी से जुड़ी थी. अब उनके अचानक वापस भेजे जाने से यह सवाल उठ रहा है कि आखिर उन्हें कनाडा में प्रवेश की अनुमति दी ही क्यों गई थी, जबकि देश के कानून के अनुसार IRGC से जुड़े व्यक्तियों पर सख्त पाबंदियां लागू हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »