इंडोनेशिया भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 268 हुई, 151 लोग अब भी लापता

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सोमवार को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई थी. मरने वालों की संख्या बढ़कर 268 हो गई है जबकि 1,083 लोग घायल बताए जा रहे हैं. वहीं, 151 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं.

Advertisement
इंडोनेशिया में भूकंप इंडोनेशिया में भूकंप

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:56 PM IST

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सोमवार को आए भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 268 हो गई है. मलबे  में दबे शव बरामद होने के बाद संख्या में इजाफा हुआ है. 151 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई थी.

नेशनल डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी के प्रमुख सुहार्यंतो का कहना है कि भूकंप में 1,083 लोग घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि हमारा पूरा ध्यान तलाशी और बचाव अभियान पर है. यह हमारी प्राथमिकता है. 

Advertisement

बता दें कि भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले प्रांत के एक पहाड़ी क्षेत्र में सियानजुर शहर के करीब था. सोमवार दोपहर भूकंप के झटके से लोग घबरा गए और घरों से निकलकर सड़कों पर भागने के लिए मजबूर हो गए. भूकंप से इमारतें गिर गईं. सियांजुर में अस्पताल की पार्किंग रात भर पीड़ितों से भरी रही. कुछ का अस्थायी टेंट में इलाज किया गया. अन्य को फुटपाथ पर ड्रिप लगाई गई. जबकि हेल्थ वर्कर्स ने टॉर्च की रोशनी में मरीजों को टांके लगाए.

बीएनपीबी के मुताबिक, भूकंप को राजधानी जकार्ता में करीब 75 किमी (45 मील) दूर महसूस किया गया. भूकंप से कम से कम 2,200 घरों को नुकसान पहुंचा और 5,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए.

बता दें कि इंडोनेशिया में विनाशकारी भूकंपों का इतिहास रहा है. 2004 में उत्तरी इंडोनेशिया में सुमात्रा द्वीप पर 9.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसने 14 देशों को प्रभावित किया था. हिंद महासागर के तट पर 226,000 लोग मारे गए थे, इनमें से आधे से अधिक इंडोनेशिया के रहने वाले थे.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »