बीच समंदर इंडियन नेवी ने माल्टा के जहाज को कराया रेस्क्यू, समुद्री लुटेरों ने कर लिया था हाईजैक

जहाज को हाईजैक करने की सूचना गुरुवार को दी गई और भारतीय नौसेना ने शुक्रवार तड़के घटना क्षेत्र में अपनी सहायता भेजी. नौसेना ने कहा कि हमारे विमान ने माल्टा के जहाज के ऊपर से फ्लाई किया है. साथ ही हर गतिविधि पर नजर है. अब ये जहाज सोमालिया की ओर बढ़ रहा है.

Advertisement
अरब सागर में सोमालिया जा रहे जहाज के अपहरण भारतीय नौसेना ने दिया जवाब. अरब सागर में सोमालिया जा रहे जहाज के अपहरण भारतीय नौसेना ने दिया जवाब.

मंजीत नेगी

  • चंडीगढ़,
  • 16 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 3:05 PM IST

भारतीय नौसेना अरब सागर में माल्टा के एक जहाज का रेस्क्यू करा रही है. जानकारी के मुताबिक माल्टा का जहाज MV रुएन हाईजैक कर लिया गया था. इस घटना की जानकारी जब भारतीय नौसेना को मिली तो आननफानन में एक नेवी की ओर से एक युद्धपोत और समुद्री गश्ती विमान M को अरब सागर भेजा गया. 

जानकारी के मुताबिक माल्टा का ये जहाज कोरिया से तुर्की जा रहा था. इसी दौरान सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने उस पर अटैक कर दिया. बताया जा रहा है कि भारतीय नेवी की ओर से भेजे गए विमान ने 15 दिसंबर 2023 यानी शुक्रवार की सुबह हाईजैक हुए जहाज के ऊपर से उड़ान भरी. इसके साथ ही इंडियन नेवी का विमान इस जहाज की हर एक्टिविटी पर नजर बनाए हुए है. अब ये जहाज सोमालिया के तट की ओर बढ़ रहा है.

Advertisement

समाचार एजेंसी के मुताबिक इस मामले में इंडियन नेवी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. नौसेना की ओर से कहा गया है कि हमने अरब सागर में एक घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी है. ये माल्टा का एक जहाज था. इस पर 18 लोग मौजूद थे. समुद्री लुटेरों ने इस जहाज को हाईजैक कर लिया था. 

साथ ही कहा गया है कि जहां ये घटना हुई उस क्षेत्र में निगरानी कर रहे नौसेना के समुद्री गश्ती विमान और अदान की खाड़ी में एंटी पायरेसी पेट्रोल को माल्टा के जहाज MV रुएन की ओर से एक अलर्ट मिला था. इसका पता लगते ही वहां तुरंत सहायता भेजी गई.

अधिकारियों ने कहा कि जहाज को हाईजैक करने की सूचना गुरुवार को दी गई और भारतीय नौसेना ने शुक्रवार तड़के घटना क्षेत्र में अपनी सहायता भेजी. नौसेना ने कहा कि हमारे विमान ने माल्टा के जहाज के ऊपर से फ्लाई किया है. साथ ही हर गतिविधि पर नजर है.

Advertisement

भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय नौसेना ने अपने नौसैनिक समुद्री गश्ती विमान को क्षेत्र में निगरानी करने और अपने युद्धपोत को MV रुएन का पता लगाने और सहायता करने के लिए अदन की खाड़ी में एंटी पायरेसी पैट्रोल (समुद्री डकैती विरोधी गश्त) पर भेज दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »