नेपाल में ATM से चोरी की कोशिश के आरोप में भारतीय नागरिक गिरफ्तार

नेपाल पुलिस ने बताया कि आरोपी बिहार का रहने वाला है. आरोपी रवि ठाकुर पासी वर्तमान में पोखरा में रह रहा है. उसको मंगलवार रात को लोहे की रॉड का उपयोग करके नयाबाजार में नबील बैंक की पोखरा शाखा कार्यालय में एटीएम को तोड़कर पैसे चोरी करने का प्रयास करते समय गिरफ्तार किया गया था.

Advertisement
नेपाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया (प्रतीकात्मक तस्वीर) नेपाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

aajtak.in

  • काठमांडू,
  • 08 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 11:58 PM IST

नेपाल के पोखरा शहर में एक एटीएम को तोड़ने की कोशिश करने के आरोप में 20 वर्षीय एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. नेपाल पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की गई है.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि बिहार के रवि ठाकुर पासी, जो वर्तमान में पोखरा में रह रहा है को मंगलवार रात को लोहे की रॉड का उपयोग करके नयाबाजार में नबील बैंक की पोखरा शाखा कार्यालय में एटीएम को तोड़कर पैसे चोरी करने का प्रयास करते समय गिरफ्तार किया गया था.

Advertisement

पुलिस ने उसके पास से एक पेचकस, एक लोहे की रॉड और एक कैंची बरामद की है. पुलिस ने बताया कि उसने लोहे की रॉड की मदद से एटीएम को खोलने की कोशिश कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की है. 

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के पांच लोगों की मौत

ऑस्ट्रेलिया में दो परिवारों के 5 सदस्यों की उस समय मौत हो गई, जब यहां एक पब के खचाखच भरे आउटडोर डाइनिंग एरिया में एक लक्जरी एसयूवी घुस गई. विवेक भाटिया (38), उनके बेटे विहान (11), प्रतिभा शर्मा (44), उनकी बेटी अन्वी (नौ) और साथी जतिन चुघ (30) की बीएमडब्ल्यू के सामने के लॉन में अनियंत्रित होकर ग्राहकों से टकराने से मौत हो गई. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »