'तुम मुसलमान हो क्या...', अमेरिका में भारतीय युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ 15 वार

यह घटना सोमवार को यूटा के वेस्ट वैली सिटी स्थित वैली फेयर मॉल में हुई. भारतीय युवक सोहेल इस मॉल के एक कियोस्क में काम करता था.

Advertisement
अमेरिका में मुस्लिम युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला. (Photo: gofundme.com) अमेरिका में मुस्लिम युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला. (Photo: gofundme.com)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:25 PM IST

अमेरिका के यूटा में एक भारतीय पर जानलेवा हमला किया गया. भारतीय युवक को धर्म के आधार पर निशाना बनाया गया और उस पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला किया गया. युवक की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है.

यह घटना सोमवार को यूटा के वेस्ट वैली सिटी स्थित वैली फेयर मॉल में हुई. भारतीय युवक सोहेल इस मॉल के एक कियोस्क में काम करता था. स्थानीय मीडिया और रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर ने पहले पीड़ित से पूछा कि वह कहां का रहने वाला है और क्या वह मुस्लिम है? इसके बाद उसने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, 48 वर्षीय आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने पीड़ित को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया क्योंकि वह मुस्लिम था. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने यह भी कहा कि वह मुसलमानों को मारना चाहता है. अधिकारियों ने उसे सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी पहले सोहेल के पास आया और पूछा कि तुम कहां से हो? इस पर सोहेल ने जवाब दिया कि मैं भारत से हूं, मेरा नाम सोहेल है. इसके बाद आरोपी ने पूछा कि क्या तुम मुस्लिम हो? और जैसे ही सोहेल ने कहा कि वह मुस्लिम है. आरोपी ने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए. वहां पास की एक जूलरी की दुकान में काम करने वाली लूना नुनेज ने बताया कि हमला इतना अचानक और हिंसक था कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला.

Advertisement

उन्होंने बताया कि मैंने उसे बचाने के लिए जो भी हाथ लगा. वो फेंका लेकिन आरोपी इतनी बेरहमी से चाकू मार रहा था कि मुझे लगा सोहेल बच नहीं पाएगा.

हमले के दौरान मॉल में मौजूद लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी को पकड़कर जमीन पर दबोच लिया. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी की पहचान पीटर माइकल लार्सन (48) के रूप में हुई है. उसे हत्या के प्रयास और खतरनाक हथियार के अवैध इस्तेमाल के आरोपों में सॉल्ट लेक काउंटी जेल भेजा गया है.

15 बार चाकू मारा, कई सर्जरी हुईं

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सोहेल के शरीर पर कई जगह चाकू के गहरे घाव थे और वह बुरी तरह खून बह रहा था. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पीड़ित के लिए शुरू किए गए GoFundMe अभियान के अनुसार, उसे 15 बार चाकू मारा गया और अब तक उसकी कई सर्जरी हो चुकी हैं.

लूना नुनेज ने बताया कि सोहेल के पास हेल्थ बीमा नहीं है. वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य है. उसकी पत्नी फिलहाल काम नहीं करती और उनके दो छोटे बच्चे हैं.

यूटा इस्लामिक सेंटर के इमाम शुआइब दीन ने बताया कि आरोपी पहले सोहेल के कियोस्क पर आया. उसने सोहेल का नाम पूछा, फिर उसका धर्म पूछा और बाद में पानी की बोतल मांगी. जैसे ही सोहेल पानी की बोतल लेने के लिए मुड़ा, आरोपी ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया.

Advertisement

सोहेल के मैनेजर अदनान मोहम्मद ने कहा कि अगर वह उस समय वहां होते तो सोहेल को बचाने के लिए अपनी जान तक दे देते. साथ ही उन्होंने उन लोगों की भी सराहना की, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर आरोपी को रोका. उन्होंने कहा कि आज भी ऐसे हीरो मौजूद हैं जिन्होंने उसकी जान बचाई. इंसानियत अभी भी जिंदा है. आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है.

स्थानीय मीडिया के अनुसार, पीटर माइकल लार्सन का पहले भी पुलिस से सामना हो चुका है. साल 2022 में उसने कथित तौर पर अपने घर के बाहर आग लगा दी थी और मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों को गोली मारने की धमकी दी थी. पुलिस के मुताबिक उस दौरान गोलीबारी भी हुई थी. लार्सन के पास एक शॉटगन थी. इस मामले में उसे जेल की सजा हुई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »