'भारत में प्राकृतिक आपदा है, मदद करो', बोलकर नेपाल में भीख मांग रहे थे 24 भारतीय, पकड़े गए

नेपाल पुलिस ने दो दर्जन भारतीयों को भीख मांगते हुए पकड़ा है. पुलिस का दावा है कि वह खुद को प्राकृतिक आपदा का शिकार बताकर लोगों से भीख मांग रहे थे. वे सभी लोग एक साथ रहते थे. पुलिस का यह भी कहना है कि नेपाल में त्योहार शुरू होते ही भारत से भिखारियों के आने की संख्या बढ़ जाती है.

Advertisement
नेपाल में भीख मांग रहे थे राजस्थान के लोग (सांकेतिक फोटे) नेपाल में भीख मांग रहे थे राजस्थान के लोग (सांकेतिक फोटे)

aajtak.in

  • काठमांडू,
  • 10 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 10:58 AM IST

नेपाल पुलिस ने फर्जी दस्तावेज रखने और खुद को प्राकृतिक आपदा का शिकार बताने वाले 12 नाबालिगों सहित भारत के 24 भिखारियों को हिरासत में लिया और बाद में उन्हें वापस (भारत) भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक, राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले सभी 24 लोगों को भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के नेपाल की तरफ वाले इलाके बिर्तामोड की सड़कों पर भीख मांगते हुए हिरासत में लिया गया.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि वे हाथों में छह महीने के बच्चे समेत कई छोटे बच्चों को लेकर अलग-अलग बहाने बनाकर पैसे के लिए भीख मांग रहे थे. पुलिस के मुताबिक, उनके पास फर्जी दस्तावेज थे और उन्होंने दावा किया कि वे भारत में प्राकृतिक आपदा के पीड़ित हैं और आपदा की वजह से उन्होंने अपना घर बार खो दिया. पुलिस ने बिर्तामोड़ नगर निगम की मदद से पता लगाया कि वे बिर्तामोड़ बुसपार्क में एक किराए के कमरे में समूहों में रह रहे थे.

पुलिस के मुताबिक, उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस की गाड़ी से कांकड़भित्ता इलाके में मेची पुल पर सीमा की दूसरी तरफ ले जाया गया. पुलिस ने बताया कि नेपाल में त्योहारों का मौसम आते ही नेपाल में सीमा पार से भिखारियों की संख्या बढ़ने लगती है.
 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement