संयुक्त राष्ट्र में आज फिर PAK का झूठ बेनकाब करेगा भारत

पाकिस्तान पहले ही सुषमा स्वराज और ईनम गंभीर के तीखे बयानों से बौखलाया हुआ है. मालूम हो कि स्वराज ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि पाकिस्तान और भारत एक साथ आजाद हुआ था, लेकिन हमने देश में एम्स, आईआईटी, आईआईएम जैसे संस्थान बनाए हैं, जबकि पाकिस्तान ने लश्कर, जैश जैसे आतंकी संगठन बनाए. वहीं, ईनम भी पाकिस्तान को 'टेररकंट्री' बता चुकी है.

Advertisement
संयुक्त राष्ट्र. संयुक्त राष्ट्र.

आदित्य बिड़वई

  • ,
  • 25 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:50 AM IST

भारत और पाकिस्तान के बीच आरोप-प्रत्यारोप का अखाड़ा बना हुआ है. पाकिस्तान की एम्बेसडर मलीहा लोधी का झूठ बेनकाब होने के बाद आज भारत 11.30 बजे राईट टू रिप्लाई के तहत पाक को जवाब देगा. यूएन में भारतीय प्रतिनिधि आज कई मुद्दों पर पाकिस्तान को एक बार फिर बेनकाब करने की तैयारी में है.

पाकिस्तान पहले ही सुषमा स्वराज और के तीखे बयानों से बौखलाया हुआ है. मालूम हो कि स्वराज ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि पाकिस्तान और भारत एक साथ आजाद हुआ था, लेकिन हमने देश में एम्स, आईआईटी, आईआईएम जैसे संस्थान बनाए हैं, जबकि पाकिस्तान ने लश्कर, जैश जैसे आतंकी संगठन बनाए. वहीं, ईनम भी पाकिस्तान को 'टेररकंट्री' बता चुकी है.

Advertisement

पहले ही बैकफुट पर है पाकिस्तान...

सुषमा स्वराज के बयान के बाद पाक एम्बेसडर मलीहा लोधी ने भारत पर जम्मू एवं कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाते हुए पैलेट गन की शिकार एक लड़की की फर्जी तस्वीर दिखाई थी. दरअसल, वह तस्वीर गाजा पट्टी की रहने वाली 17 वर्षीय राव्या अबू जोमा की थी. जो गाजा सिटी के एक अस्पताल में उपचार के दौरान ली गई थी. संयुक्त राष्ट्र में दिखाई गई इस फर्जी तस्वीर के बाद पाकिस्तान पहले ही बैकफुट पर है.

बौखलाया पाकिस्तान कर रहा ये नापाक कोशिश...

संयुक्त राष्ट्र में भारत के कड़े रुख के बाद पाकिस्तान बौखलाया है. कराची के अंग्रेजी अखबार 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की एक रिपोर्ट के मुताबिक,  'पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में भारत को 'आतंकी देश घोषित' करने के लिए रूस और चीन से बात की है. इसके अलावा पाकिस्तान वीटो पावर रखने वाले अन्य देशों से भी बात करेगा और संयुक्त राष्ट्र काउंसिल में यह मुद्दा उठाएगा.'

Advertisement

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस्लामाबाद की मांग पर बीजिंग भारत को आतंकी देश घोषित करने के लिए राजी हो गया है. अमेरिका को भी विश्वास में लेने की कोशिश पाकिस्तानी अफसर कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »