भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया, इसे 'मोटिवेटेड नैरेटिव' बताया

भारत सरकार ने अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) की नई रिपोर्ट को खारिज कर दिया है और संगठन को पक्षपातपूर्ण और राजनीति से प्रेरित बताया है.

Advertisement
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल।

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 7:13 PM IST

भारत सरकार ने अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) की नई रिपोर्ट को खारिज कर दिया है और संगठन को पक्षपातपूर्ण और राजनीति से प्रेरित बताया है. रिपोर्ट पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि रिपोर्ट भारत के बारे में फैक्ट्स को गलत तरीके से बताती है और 'मोटिवेटेड नैरेटिव' को बढ़ावा देती है.

Advertisement

भारत ने बताया राजनीतिक एजेंडे वाला पक्षपाती संगठन
रणधीर जायसवाल ने कहा, 'अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) के बारे में हमारे विचार सबको पता हैं. यह राजनीतिक एजेंडे वाला पक्षपाती संगठन है. यह तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने और भारत के बारे में मोटिवेटेड नैरेटिव को बढ़ावा देता है. 

विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार 'दुर्भावनापूर्ण' रिपोर्ट को खारिज करती है. उन्होंने कहा, 'यह रिपोर्ट केवल USCIRF को और बदनाम करने का काम करती है.'

अपने देश के भीतर मानवाधिकार मुद्दों पर बात करने की सलाह
प्रवक्ता ने आयोग से ऐसे 'एजेंडा-संचालित' कोशिशों को आगे बढ़ाने से बचने की अपील की और सुझाव दिया कि USCIRF को अमेरिका के भीतर मानवाधिकार मुद्दों के बारे में बताने पर अपना ध्यान केंद्रित करने से फायदा होगा.

भारत ने USCIRF की रिपोर्टों की लगातार आलोचना की है और आयोग पर देश में धार्मिक स्वतंत्रता के संबंध में पक्षपातपूर्ण रुख अपनाने का आरोप लगाया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »