अमेरिका: इडा तूफान से कई शहरों में तबाही, 44 मौतें, लाखों घरों में पावर कट

अमेरिका के 4 पूर्वोत्तर राज्य भीषण बाढ़ और बारिश का सामना कर रहे हैं. न्यूयॉर्क में बाढ़ ने तबाही मचा दी है. अमेरिका में कम से कम 44 लोगों की मौत दर्ज की गई है. मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से कई कारें भी सड़कों पर तैरती नजर आईं.

Advertisement
न्यूयॉर्क में इडा तूफान ने मचाई है तबाही (तस्वीर-AP) न्यूयॉर्क में इडा तूफान ने मचाई है तबाही (तस्वीर-AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:25 AM IST
  • तूफान इडा ने मचाया है कहर
  • डूबीं न्यूयॉर्क की गलियां-सड़कें
  • बाढ़-बारिश से हुई जनहानि

अमेरिका के 4 पूर्वोत्तर राज्य चक्रवाती तूफान 'इडा' की वजह से मूसलाधार बारिश और भीषण बाढ़ का सामना कर रहे हैं. तूफान इडा ने न्यूयॉर्क में भी तबाही मचाई है. अमेरिका में आई इस तबाही में कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई. लगातार हो रही बारिश के बाद आई बाढ़ में कई कारें बह गईं, वहीं न्यूयॉर्क शहर की मेट्रो लाइनें और ग्राउंड एयरलाइन में पानी भर गया. 

Advertisement

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, पेनसिल्वेनिया और कनेक्टिकट के कई इलाकों में लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. लोग कहीं बेसमेंट में पानी भरने से परेशान थे, तो कहीं बिजली गुल हो गई थी. बाढ़ में परेशान लोगों को बाहर निकालने के लिए दिनभर लोग अपने करीबियों को फोन करते रहे, प्रशासनिक मदद की गुहार लगाते रहे. अमेरिका में आए इस तूफान की वजह से 1 लाख 70 हजार घरों में पावर कट अब तक जारी है.

वेस्टचेस्टर काउंटी में 3, न्यूयॉर्क शहर में कम से कम 13 लोगों ने जान गंवाई है. वहीं न्यू जर्सी के गवर्नर फिल मर्फी के मुताबिक वहां कम से कम 23 लोग तूफान में मारे गए हैं. न्यूयॉर्क के ही एक बेसमेंट में 3 लोग मृत पाए गए, जबकि एलिजाबेथ, न्यू जर्सी के 4 निवासियों की मौत 8 फीट तक पानी से भरे सार्वजनिक आवासीय परिसर में हो गई.

Hurricane Ida: तूफान ने पलट दिया नदी का बहाव, हवा की गति 240 KM/घंटा
 

Advertisement

सड़कों पर बहते नजर आए सैकड़ों वाहन

बुधवार की रात हुई मूसलाधार बारिश की वजह से सड़क पर सैलाब उमड़ आया. सड़कें नदियों में तब्दील हो गईं. इस तबाही में बढ़ते तेज पानी की वजह से कई लोग फंस गए, वहीं गुरुवार को सड़कों पर सैकड़ों वाहन लावारिस पाए गए. न्यू जर्सी के समरसेट काउंटी में कम से कम 4 ड्राइवर मारे गए हैं. पुलिस के मुताबिक न्यू जर्सी के मेपलवुड टाउनशिप में एक पीड़ित बह गया, जब वह इलाके में तूफानी नालों से मलबा हटाने की कोशिश कर रहा था. 

4 राज्यों में आई तबाही में कम से कम 44 की मौत

अमेरिका के नेशनल वेदर सर्विस ने पुष्टि की कि बुधवार को मैरीलैंड में दो तूफान आए. एक अन्नापोलिस में और दूसरा बाल्टीमोर में. वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, रॉकविल, मैरीलैंड में एक बाढ़ वाले अपार्टमेंट से अपनी मां को बचाने की कोशिश करने के बाद एक 19 वर्षीय की मौत हो गई. अमेरिका के 4 राज्यों में आई भीषण तबाही में कम से कम 44 लोगों ने जान गंवा दी.

यह भी पढ़ें-

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »