ह्यूस्टन पहुंचे बलूच और सिंधी, बोले- पाकिस्तान से चाहिए आजादी, मोदी करें मदद

ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे, वहां बड़ी संख्या में सिंधी, बलूच और पश्तो समुदाय के लोग पहुंच गए हैं. ये लोग पाकिस्तान के खिलाफ एनआरजी स्टेडियम के बाहर प्रदर्शन करेंगे. बलूच अमेरिकन, सिंधी अमेरिकन और पश्तो अमेरिकन समुदाय के लोग शनिवार को ही ह्यूस्टन पहुंच चुके हैं.

Advertisement
ह्यूस्टन में मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) ह्यूस्टन में मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 3:41 PM IST

  • ह्यूस्टन में बलूच, सिंधी और पश्तो समुदाय के लोग करेंगे प्रदर्शन
  • पाकिस्तान से आजादी में पीएम मोदी और ट्रंप से मदद की मांग
ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे, वहां बड़ी संख्या में सिंधी, बलूच और पश्तो समुदाय के लोग पहुंच गए हैं. ये लोग पाकिस्तान के खिलाफ एनआरजी स्टेडियम के बाहर प्रदर्शन करेंगे. बलूच अमेरिकन, सिंधी अमेरिकन और पश्तो अमेरिकन समुदाय के लोग शनिवार को ही ह्यूस्टन पहुंच गए.

सिंधी एक्टिविस्ट जफर ने कहा कि सिंधी समुदाय के लोग एक संदेश लेकर ह्यूस्टन आए हैं , जब नरेंद्र मोदी यहां से गुजरेंगे तो हम उन्हें संदेश देंगे कि हम आजादी चाहते हैं. हमें उम्मीद है कि मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप हमारी मदद करेंगे. इन संगठनों के लोगों ने कहा कि पाकिस्तान की सरकार हमारे मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रही है.

Advertisement

बलूच नेशनल मूवमेंट से जुड़े नेता नबी बक्श बलोच ने कहा कि हम पाकिस्तान से आजादी चाहते हैं, भारत और अमेरिका को हमें आजादी पाने में उसी तरह से मदद करनी चाहिए जैसे कि भारत ने बांग्लादेश की 1971 में की थी. नबी बक्श ने कहा कि हम यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप से अपने संघर्ष में मदद मांगने आए हैं. पाकिस्तान की सेना बलूचों का दमन कर रही है.

शनिवार को 100 से ज्यादा अमेरिकन सिंधी ह्यूस्टन पहुंचे. इन्हें उम्मीद है कि इनका प्रदर्शन और बैनर-पोस्टर मोदी और ट्रंप का ध्यान अपनी ओर खीचेंगे.  जीये सिंध मताहिदा मुहाज नाम के संगठन से जुड़े जफर सहितो ने कहा कि ये रैली दुनिया के सबसे बड़े और सबसे पुराने लोकतंत्र से जुड़े नेताओं की है. जफर ने कहा कि जिस तरह भारत ने 1971 में बांग्लादेश की आजादी का समर्थन किया उसकी तरह से उन्हें हमारी आजादी की लड़ाई का भी समर्थन करना चाहिए.

Advertisement

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ह्यूस्टन पहुंच चुके हैं. यहीं से मोदी का सप्ताह भर लंबा अमेरिका दौरा शुरू हो रहा है. वह इस दौरे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत करेंगे और यूएनजीए को भी संबोधित करेंगे.  मोदी रविवार को 'हाउडी मोदी' नाम के समारोह में शामिल होंगे, जिसमें वह 50,000 भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे. इस आयोजन में राष्ट्रपति ट्रंप भी शामिल होंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »