हिलेरी क्लिंटन ने रचा इतिहास, बनीं अमेरिकी राष्ट्रपति पद की पहली महिला प्रत्याशी

अब डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी बनी हिलेरी क्लिंटन का मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप से इसी साल नवंबर में होगा. हिलेरी क्लिंटन अमेरीका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हैं.

Advertisement
हिलेरी क्लिंटन हिलेरी क्लिंटन

सुरभि गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 12:31 AM IST

हिलेरी क्लिंटन अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बन गई हैं. इसी के साथ हिलेरी ने इतिहास रच दिया क्योंकि वह अमेरिकी राष्ट्रपति पद की पहली महिला प्रत्याशी बनी हैं.

अब ट्रंप से होगा मुकाबला
अब डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी बनी का मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप से इसी साल नवंबर में होगा. हिलेरी क्लिंटन अमेरीका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हैं.

Advertisement

डेमोक्रेटिक पार्टी ने किया नामित
फिलाडेल्फिया में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में पार्टी प्रतिनिधियों ने हिलेरी क्लिंटन को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया. इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने कहा कि हिलेरी ने उन्हें पब्लिक सर्विस का नया नजरिया दिया है.

बर्नी सैंडर्स ने दिया समर्थन
इससे पहले अपनी महीनों पुरानी कड़वाहट को खत्म करते हुए बर्नी सैंडर्स ने अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलरी का समर्थन किया था. सैंडर्स ने फिलाडेल्फिया में शुरू हुए डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में कहा था कि हिलरी को अमेरिका का अगला जरूर बनना चाहिए क्योंकि उनके और रिपब्लिकन उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप के बीच मुकाबला 'करीबी' नहीं है.

सैंडर्स ने इस बात को भी जाहिर किया था कि कई मसलों को लेकर उनके और हिलरी के बीच असहमति भी है. वोटिंग के दौरान सैंडर्स के मैनेजर और हिलरी के सहयोगी ने एक दूसरे को गले भी लगाया. इस दौरान कई लोग भावुक होकर अपने आंसू पोंछते नजर आए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »