जर्मनी: मर्केल को चौथा कार्यकाल, दक्षिणपंथी AFD की भी संसद में एंट्री

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को देश के आम चुनाव में जीत हासिल हुई. उन्होंने चौथी बार फिर से अपना कार्यकाल पक्का कर लिया. वहीं, खुले तौर पर दक्षिणपंथी पार्टी अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (एएफडी) को भी संसद में प्रवेश मिल गया.

Advertisement
एंजेला मर्केल एंजेला मर्केल

केशवानंद धर दुबे / BHASHA

  • बर्लिन,
  • 25 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 8:26 AM IST

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को रविवार को देश के आम चुनाव के तहत हुए मतदान में जीत हासिल हुई. उन्होंने चौथी बार अपना कार्यकाल पक्का कर लिया. वहीं, दक्षिणपंथी पार्टी अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (एएफडी) को भी संसद में प्रवेश मिल गया.

एक्जिट पोल के अनुसार मर्केल ने अपने कंजरवेटिव (सीडीयू /सीएसयू) गठजोड़ के साथ करीब 33 प्रतिशत मत हासिल किया. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सोशल डेमोक्रेट्स और उसके उम्मीदवार मार्टिन शूल्ज दूसरे नम्बर पर रहे और 20-21 प्रतिशत वोट हासिल किया. हालांकि, इस्लाम विरोधी एएफडी पार्टी ने करीब 13 प्रतिशत वोट हासिल किया और वह जर्मनी की तीसरी सबसे मजबूत पार्टी के रूप में उभरी.

Advertisement

चुनाव प्रचार के दौरान खलल

एएफडी प्रदर्शनकारियों द्वारा मर्केल के की घटना देखी गई थी. मर्केल ने म्यूनिख में प्रचार के आखिरी समय में कहा था कि जर्मनी का भविष्य शोर शराबे से निश्चिचत तौर पर नहीं बनेगा.

बता दें कि द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद से पहली बार बूनदशताग में नाजियों के प्रवेश से सतर्क नेताओं ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिनों में था कि वे दक्षिणपंथी एएफडी को खारिज कर दें. यूरोपीय संसद के पूर्व प्रमुख स्कल्ज ने शुक्रवार एक रेली में कहा, 'जर्मनी के लिए यह विकल्प कोई विकल्प नहीं है. वे हमारे राष्ट्र के लिए शर्म का विषय हैं.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement