फ्रांस: पेरिस में अफसर पर नाइफ अटैक, हमलावर को पुलिस ने मार गिराया... 2012 ट्रेन स्टेशन हमले में था शामिल

पेरिस में एक समारोह के दौरान चाकू और कैंची लेकर पहुंचे हमलावर ने पुलिस अधिकारी पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उसे गोली मार दी. आरोपी पहले आतंकी मामले में सजा काट चुका था और हाल ही में जेल से रिहा हुआ था.

Advertisement
हमलावर 12 साल बाद जेल से रिहा हुआ था. (Photo- Screengrab) हमलावर 12 साल बाद जेल से रिहा हुआ था. (Photo- Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:24 AM IST

फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक शख्स ने चाकू और कैंची के साथ पुलिस अधिकारी पर हमला करने की कोशिश की. अधिकारियों के अनुसार यह घटना ऐतिहासिक स्मारक Arc de Triomphe पर आयोजित एक समारोह के दौरान हुई, जहां अज्ञात सैनिकों की याद में जलने वाली लौ को फिर प्रज्वलित किया जा रहा था.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने सुरक्षा में तैनात अधिकारी को निशाना बनाया. हालात को देखते हुए दूसरे अधिकारी ने गोली चलाई, जिससे हमलावर गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई. घटना में किसी राहगीर या पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई.

यह भी पढ़ें: निखिल गुप्ता का बड़ा कुबूलनामा, US कोर्ट में माना- रची थी खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकवाद निरोधक अभियोजन पक्ष ने मामले की जांच शुरू करते हुए इसे आतंकवादी साजिश से जुड़ी हत्या के प्रयास के रूप में दर्ज किया. जांच में सामने आया कि आरोपी फ्रांसीसी नागरिक था और पहले बेल्जियम में आतंकवाद से जुड़े आरोपों में दोषी ठहराया जा चुका था.

पहले पुलिस अफसर पर हमले के लिए काट रहा था 17 साल की सजा

Advertisement

वर्ष 2013 में ब्रसेल्स की अदालत ने हमलावर को पुलिस अधिकारियों पर हमले के मामले में 17 साल की सजा सुनाई थी. यह मामला मोलनबीक क्षेत्र में हुई घटना से जुड़ा था. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सजा के दौरान उसे पहले बेल्जियम में कैद में रखा गया था और बाद में 2015 में फ्रांस स्थानांतरित कर दिया गया. उसे 24 दिसंबर 2025 को रिहा किया गया था और तब से वह न्यायिक निगरानी में था.

यह भी पढ़ें: जेल में आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी, कहा- राम मंदिर पर हमला...

बढ़ाई गई सुरक्षा, मेट्रो स्टेशन भी बंद किया गया!

घटना के बाद स्मारक को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया और आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया. पास का मेट्रो स्टेशन भी सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसकी जानकारी सार्वजनिक परिवहन संचालक RATP ने दी. फ्रांस के गृह मंत्री ने कार्रवाई करने वाले अधिकारी के समर्थन में संदेश जारी करते हुए कहा, "आतंकी खतरे के सामने शांति से कार्रवाई करने वाले अधिकारी को मेरा पूरा समर्थन है."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement