होर्मुज के रास्ते शुरू हुई जहाजों की आवाजाही? अमेरिकी नाकेबंदी के बीच गुजरा पहला तेल टैंकर

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी नाकाबंदी के बीच माल्टा के फ्लैग वाला टैंकर ‘Agios Fanourios I’ इस समुद्री मार्ग से होकर गुजरा है. इसे एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है कि अमेरिका और ईरान में तनाव के बावजूद इस अहम समुद्री मार्ग से कमर्शियल शिपिंग धीरे-धीरे फिर शुरू हो रही है.

Advertisement
अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के अस्थायी युद्धविराम के बाद होर्मुज से गुजरता एक जहाज. (Photo: AFP) अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के अस्थायी युद्धविराम के बाद होर्मुज से गुजरता एक जहाज. (Photo: AFP)

aajtak.in

  • दुबई,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:53 PM IST

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका की नाकाबंदी लागू होने के बाद पहली बार माल्टा के फ्लैग वाला एक तेल टैंकर इस समुद्री मार्ग से गुजरता हुआ देखा गया है. ग्लोबल शिपिंग ट्रैकिंग एजेंसियों के मुताबिक, इससे  संकेत मिल रहा है कि होर्मुज के रास्ते कमर्शियल जहाजों की आवाजाही कुछ हद तक फिर से शुरू हो रही है. 

माल्टा के फ्लैग वाला 'Agios Fanourios I' नाम का बहुत बड़ा क्रूड ऑयल टैंकर (Very Large Crude Carrier)  बुधवार तड़के फारस की खाड़ी में एंटर हुआ. यह जहाज करीब दो दिन तक ओमान की खाड़ी में लंगर डाले खड़ा था, जिसके बाद इसने फिर से अपनी यात्रा शुरू की. 

Advertisement

मरीन ट्रैफिक के मुताबिक, जहाज ने 14 अप्रैल को अपनी स्थिति 'एंकर' से 'अंडरवे' में बदली, इसके बाद यह होर्मुज को पार कर फारस की खाड़ी में दाखिल हुआ. इस टैंकर के गुरुवार तक इराक के बसरा बंदरगाह पहुंचने की उम्मीद है, जो अमेरिकी नाकाबंदी के दायरे में नहीं आता है.

यह भी पढ़ें: 'चीन के लिए खुलवा रहा होर्मुज', ट्रंप बोले- बीजिंग जाने पर मुझे गले लगाएंगे जिनपिंग

शांति वार्ता विफल होने के बाद नाकाबंदी

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका ने ईरान और उसके बंदरगाहों से जुड़े जहाजों के होर्मुज से होकर गुजरने पर पाबंदी लगा दी है. इस नाकाबंदी को लागू करने के लिए अमेरिकी नौसेना के कई युद्धपोत होर्मुज और उसके आसपास मौजूद हैं. अमेरिका ने यह कदम ईरान के साथ इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता के विफल होने के बाद उठाया है. हालांकि नाकाबंदी का मकसद केवल ईरानी बंदरगाहों को निशाना बनाना है, लेकिन इसका असर पूरे क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही पर पड़ा है. इससे टैंकर ऑपरेटरों के बीच अनिश्चितता बढ़ गई है और समुद्री व्यापार प्रभावित हुआ है.

Advertisement

होर्मुज दुनिया का सबसे अहम तेल मार्ग है

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ऑयल और गैस शिपिंग के लिए दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग माना जाता है. यह ईरान और ओमान के बीच स्थित एक संकरा जलमार्ग है, जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है. सामान्य परिस्थितियों में दुनिया के करीब 20% तेल और गैस की आपूर्ति इसी रास्ते से होकर गुजरती है. ऐसे में यहां किसी भी तरह की बाधा वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए बड़ा खतरा बन सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement