सुषमा की फटकार- आतंक फैलाने में ही नहीं छिपाने में भी माहिर PAK, कैसे हो बात?

सुषमा स्वराज ने कहा कि पाकिस्तान हम पर वार्ता नहीं करने और मानवाधिकार का उल्लंघन करने का आरोप लगा रहा है. हम बातचीत से ही हर मुद्दे को सुलझाने के पक्ष में हैं. पाकिस्तान की हरकतों की वजह से ही बातचीत नहीं हो रही है.

Advertisement
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (फोटो- ANI) विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (फोटो- ANI)

सना जैदी

  • न्यूयॉर्क,
  • 29 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 7:34 AM IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व आज जिन चुनौतियों से जूझ रहा है उसमें जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद सबसे गंभीर चुनौतियां हैं. उन्होंने कहा कि अगर हम विश्व को जलवायु परिवर्तन से बचाना चाहते हैं तो विकसित देशों को छोटे देशों के लिए आगे आना होगा.

पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत अपने पड़ोसी पाकिस्तान के आतंकवाद से पीड़ित है. आज आतंकवाद का राक्षस कहीं धीमी गति से तो कहीं तेज गति से हर जगह पहुंच चुका है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादी घटना को अंजाम देने में ही माहिर नहीं है, बल्कि इसको छिपाने में भी माहिर है. दुनिया ने का सही चेहरा पहचान लिया है. सुषमा स्वराज ने कहा कि आंतकवाद के वातावरण में पाकिस्तान से बातचीत मुमकिन नहीं है. विश्व के इनामी आतंकी पाकिस्तान में सेनानी कहे जाते हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा कि ओसामा बिन लादेन को पूरी दुनिया में खोजा जा रहा था लेकिन किसी को नहीं पात था कि खुद को अमेरिका का दोस्त बताने वाले पाकिस्तान ने ही उसे छिपा रखा था. 9/11 का दोषी तो मारा गया लेकिन 26/11 का दोषी आज तक जिंदा है. सुषमा स्वराज ने कहा कि 9/11 का मास्टरमाइंड पाकिस्तान में छिपा था.

विदेश मंत्री ने कहा कि मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद खुलेआम में रैलियां कर रहा है और भारत को धमकी दे रहा है. पाकिस्तान उस पर कार्रवाई करने की बजाय उसको संरक्षण दे रहा है.

सुषमा स्वराज ने कहा कि जटिल से जटिल मुद्दों के सिर्फ बातचीत से ही सुलझाया जा सकता है, इसीलिए पाकिस्तान के साथ कई बार वार्ता की कोशिश भी की गई. लेकिन हर बार की हरकतों की वजह से वार्ता रुकी है. भारत में अनेक राजनीतिक दलों की सरकार केंद्र में बनी है. हर सरकार  ने बातचीत के द्वारा विवाद सुलझाने की कोशिश की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शपथग्रहण समारोह के पहले ही सार्क के सभी नेताओं को आमंत्रित करके ये शुरुआत कर दी थी.

Advertisement

सुषमा स्वराज ने कहा कि अब भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर न्यूयॉर्क में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बातचीत होने की इच्छा जताई. भारत ने पाकिस्तान का प्रस्ताव मंजूर किया लेकिन चंद घंटों बाद जम्मू-कश्मीर में 3 पुलिसकर्मियों के अपहरण कर के हत्या कर दी. क्या ये हरकतें बातचीत की नीयत को दर्शाती हैं?

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »