ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर किए, चुनाव में दखल का आरोप

ट्रंप के इस कदम का जवाब देते हुए रूसी सरकार ने हाल ही में अमरीकी राजनयिकों की संख्या घटाने का आदेश दिया है. रूसी टेलीविजन को दिए एक साक्षात्कार में पुतिन ने कहा था कि अमेरिका के 755 राजनयिकों को रूस से छोड़ना होगा.

Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप

लव रघुवंशी

  • वॉशिंगटन,
  • 02 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 11:06 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने संबंधी एक विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. विधेयक को सीनेट से मंजूरी पहले ही मिल चुकी थी. व्हाइट हाउस के दो अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति ने बुधवार सुबह बिल पर हस्ताक्षर किए. मास्को के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध लगाने या हटाने के लिए ट्रंप को पहले कांग्रेस की अनुमति लेना जरूरी थी. कांग्रेस ने भारी समर्थन के साथ बिल पारित कर दिया.

Advertisement

इस विधेयक का उद्देश्य चुनाव में दखल के लिए और यूक्रेन एवं सीरिया में सैन्य आक्रमकता के लिए मास्को को दंडित करना है.

ट्रंप के इस कदम का जवाब देते हुए ने हाल ही में अमरीकी राजनयिकों की संख्या घटाने का आदेश दिया है. रूसी टेलीविजन को दिए एक साक्षात्कार में पुतिन ने कहा था कि अमेरिका के 755 राजनयिकों को रूस से छोड़ना होगा. पुतिन ने कहा कि 755 लोगों को रूस में अपना काम बंद करना होगा. पुतिन ने कहा कि वॉशिंगटन के साथ रूस के संबंधों में जल्द कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है. उन्होंने कहा, हमने काफी इंतजार किया, हमें उम्मीद थी कि स्थिति बेहतर होगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »