डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, गर्भपात कराने वाली महिलाओं को मिले सजा

अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि गर्भपात कराने वाली महिलाओं के लिए सजा का प्रावधान होना चाहिए.

Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप

लव रघुवंशी

  • विस्कॉन्सिन,
  • 31 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 9:35 AM IST

अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि गर्भपात कराने वाली महिलाओं के लिए सजा का प्रावधान होना चाहिए.

हालांकि ट्रंप ने ये स्पष्ट नहीं किया कि इसके लिए किस प्रकार की सजा मिले.

किसी भी प्रकार की सजा हो: ट्रंप
एक में जब उनसे पूछा गया कि क्या गर्भपात के लिए सजा होनी चाहिए? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी ना किसी प्रकार की सजा होनी चाहिए. इसके बाद होस्ट ने पूछा, 'क्या महिलाओं के लिए?' ने कहा, 'हां, सजा होनी चाहिए.'

Advertisement

ये विषय दशकों से बेहद विवादास्पद बना हुआ है, जबसे सुप्रीम कोर्ट ने इसे कानूनी रूप से सही ठहराया है.

सजा क्या हो, अभी सोचा नहीं: ट्रंप
सजा किस प्रकार की हो? इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कहा कि मैंने अभी तक इस बारे में नहीं सोचा है कि सजा क्या होनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि कहा कि महिलाएं गर्भपात करवा सकती हैं, लेकिन सिर्फ अवैध जगहों पर ही.

हिलेरी ने की आलोचना
डेमोक्रैटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कड़ा ऐतराज जताया और इसे डरावना बताया. उन्होंने ट्वीट किया, 'जब आपको लगता है कि इससे ज्यादा खराब नहीं हो सकता है. डरावना और स्पष्ट.'

ट्रंप पहले भी कह चुके हैं कि वह तीन अपवादों को छोड़कर गर्भपात के खिलाफ हैं. रेप, अनाचार और ऐसी स्थिति जिसमें मां की जिंदगी खतरे में हो.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »