'पुतिन पर दबाव है, वह चाहते हैं युद्ध खत्म हो...', रूस-यूक्रेन से बातचीत के बाद बोले ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से वीकेंड में हुई अलग-अलग फोन वार्ताओं के बाद की. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर नाटो के साथ होने वाली बैठकों में भी चर्चा होगी.

Advertisement
पुतिन-जेलेंस्की युद्ध खत्म करना चाहते हैं. (Photo: Reuters) पुतिन-जेलेंस्की युद्ध खत्म करना चाहते हैं. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:37 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर  पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की युद्ध को खत्म करना चाहते हैं. ट्रंप का यह बयान यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस के ताजा हमलों के बीच आया है. 

ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बार फिर दावा किया कि दोनों पक्ष अब युद्ध समाप्त करना चाहते हैं. इस दौरान उन्होंने भारत-पाकिस्तान संघर्ष को लेकर भी अपना पुराना दावा दोहराया कि उन्होंने दोनों देशों के बीच संभावित परमाणु युद्ध को रुकवाया था.

Advertisement

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से वीकेंड में हुई अलग-अलग फोन वार्ताओं के बाद की. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर नाटो (NATO) के साथ होने वाली बैठकों में भी चर्चा होगी.

उन्होंने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि राष्ट्रपति पुतिन युद्ध खत्म करना चाहते हैं. मैं यह बात बहुत मजबूती से कह सकता हूं. हमारी अच्छी बातचीत हुई और राष्ट्रपति जेलेंस्की भी अब वास्तव में युद्ध खत्म करना चाहते हैं. हम नाटो की बैठक में जा रहे हैं और वहां भी इस पर चर्चा करेंगे.

भारत-पाकिस्तान संघर्ष का भी किया जिक्र

ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर बोलते हुए एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने अब तक आठ युद्ध खत्म कराए हैं, जिनमें भारत और पाकिस्तान के बीच का संघर्ष भी शामिल है. उन्होंने कहा कि मैंने आठ युद्ध खत्म कराए हैं और मेरी राय में यह यूक्रेन युद्ध आसान होना चाहिए था क्योंकि मैं दोनों नेताओं को जानता हूं. मैं भारत, पाकिस्तान और कई अन्य संघर्षों में भी शामिल रहा, जो बेहद खतरनाक हो सकते थे. भारत-पाकिस्तान का संघर्ष परमाणु युद्ध में बदल सकता था.

Advertisement

ट्रंप ने आगे कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के अनुसार, उस युद्ध में चार करोड़ लोगों की जान जा सकती थी. शायद पांच करोड़ लोगों की भी. दोनों देशों ने 11 विमान मार गिराए थे. चार दिनों तक संघर्ष जारी था और मैंने उसे रुकवा दिया. उन्होंने यह टिप्पणी पिछले वर्ष भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए की।

ट्रंप ने कहा कि मैंने वह संघर्ष रुकवाया था, लेकिन मुझे लगता है कि यूक्रेन के मामले में भी हम लोगों की सोच से कहीं ज्यादा करीब पहुंच चुके हैं.

भारत सरकार लगातार ट्रंप के इस दावे को खारिज करती रही है कि मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष समाप्त कराने में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका थी. वहीं, भारत का स्पष्ट कहना है कि दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने को लेकर बनी सहमति दोनों सेनाओं के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) के बीच हुई सीधी बातचीत का परिणाम थी, न कि किसी बाहरी मध्यस्थता का.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »