अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस साल नवंबर में नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन से मुलाकात की तैयारी में हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने अपने अधिकारियों से किम के साथ जल्द से जल्द आमने-सामने बैठक कराने को लेकर चर्चा की है. यह मुलाकात नवंबर में चीन के शेनझेन में होने वाली एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन बैठक के दौरान संभव मानी जा रही है. दोनों नेताओं की संभावित मुलाकात से कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव और अमेरिका-नॉर्थ कोरिया संबंधों को लेकर एक बार फिर दुनिया की नजरें टिक गई हैं.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.
aajtak.in