'आपको यह नहीं पढ़ना चाहिए था...', लाइव इंटरव्यू में एंकर पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में शूटिंग की घटना को लेकर कहा है कि ऐसी घटनाओं के कारण इस तरह के आयोजन रद्द नहीं किए जाने चाहिए.उन्होंने यह भी कहा कि मैं कोई राजा नहीं हूं.

Advertisement
ट्रंप ने हमलावर को बताया बीमार (Photo: ITG) ट्रंप ने हमलावर को बताया बीमार (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:48 PM IST

व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान हुई फायरिंग के बाद एपस्टीन का जिन्न फिर से बोतल के बाहर आ गया है. हमलावर ने राष्ट्रपति ट्रंप पर कई गंभीर आरोप लगाए. एक इंटरव्यू के दौरान रिपोर्टर ने हमलावर की ओर से लगाए गए आरोप पढ़े और राष्ट्रपति ट्रंप से इसे लेकर सवाल पूछ लिया. इस पर राष्ट्रपति ट्रंप भड़क उठे.

राष्ट्रपति ट्र्ंप इस कदर खफा हुए, कि रिपोर्टर को कलंक बता डाला और कहा कि आपको इस तरह की घटिया बातें नहीं पढ़नी चाहिए. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर जेफरी एपस्टीन के साथ जुड़ाव के आरोप लगते रहे हैं. व्हाइट हाउस में डिनर के दौरान शूटिंग की घटना के एक दिन बाद राष्ट्रपति ट्रंप से 60 मिनट्स के डिनर के दौरान एंकर नोरा ओ’डॉनेल ने हमलावर की ओर से कही गई बातों को लेकर ही सवाल पूछ लिया.

Advertisement

एंकर ने हमलावर की ओर से कही गई बातों के कुछ अंश पढ़कर भी सुनाए, जिनमें रेपिस्ट, पिडोफाइल (बच्चों का यौन शोषण करने वाला) और गद्दार कहा गया था. इसी सवाल पर भड़के ट्रंप ने नाराजगी जताई और कहा कि मैं कोई रेपिस्ट नहीं हूं. मैंने वह मैनिफेस्टो पढ़ा है. उन्होंने हमलावर को बीमार व्यक्ति बताया और कहा कि आपको यह नहीं पढ़ना चाहिए. आप शर्मनाक हैं.

इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने एंकर से इंटरव्यू पूरा करने के लिए कहा. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इस घटना के दौरान वह घबराए नहीं थे. वह देखना चाहते थे कि क्या हो रहा है. उन्होंने आगे कहा कि सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने बाद में उन्हें और प्रथम महिला को सुरक्षित स्थान पर ले जाते समय जमीन पर लेटने के लिए कहा. इंटरव्यू के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने उन रिपोर्ट्स का भी जिक्र किया, जिनमें कहा गया था कि संदिग्ध एक प्रदर्शन में शामिल हुआ था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ट्रंप-ईरान के सोशल मीडिया डिप्लोमेटिक वॉर ने कैसे फेल करा दिया आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ का गेम?

उन्होंने कहा कि ऐसे लोग इसलिए होते हैं, क्योंकि कुछ लोग ‘नो किंग्स’ जैसे अभियान चला रहे हैं. मैं कोई राजा नहीं हूं. अगर मैं राजा होता, तो मुझे आपसे बात नहीं करनी पड़ती. ट्रंप ने यह भी कहा कि इस घटना के बावजूद डिनर फिर से आयोजित किया जाना चाहिए. ऐसे आयोजन किसी हमले के कारण रद्द नहीं किए जाने चाहिए.

यह भी पढ़ें: 'मैं रेपिस्ट नहीं, किसी का रेप नहीं किया', अचानक ऐसा क्यों बोले ट्रंप? देखें VIDEO

यह इंटरव्यू व्हाइट हाउस डिनर में हुई शूटिंग की घटना के एक दिन बाद हुआ, जहां राष्ट्रपति ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ ही अन्य शीर्ष अमेरिकी अधिकारी मौजूद थे. इस घटना को अंजाम देने वाले की पहचान 31 साल के कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement