राहिल शरीफ के कट्टर समर्थक ने दी जान, कार्यकाल नहीं बढ़ाए जाने से था दुखी

पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल राहिल शरीफ को कार्यकाल विस्तार नहीं दिए जाने से खफा श्रमिकों के एक पूर्व नेता ने कीटनाशक पीकर जान दे दी. राहिल शरीफ का कट्टर समर्थक लुत्फ-ए-अमीमी शिबली नाम का ये शख्स 1 नवंबर से कराची प्रेस क्लब के बाहर राहिल शरीफ का कार्यकाल बढ़ाए जाने को लेकर भूख हड़ताल पर बैठा हुआ था.

Advertisement
पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख राहिल शरीफ पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख राहिल शरीफ

खुशदीप सहगल

  • इस्लामाबाद,
  • 01 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 9:39 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल राहिल शरीफ को कार्यकाल विस्तार नहीं दिए जाने से खफा श्रमिकों के एक पूर्व नेता ने कीटनाशक पीकर जान दे दी. राहिल शरीफ का कट्टर समर्थक लुत्फ-ए-अमीमी शिबली नाम का ये शख्स 1 नवंबर से कराची प्रेस क्लब के बाहर राहिल शरीफ का कार्यकाल बढ़ाए जाने को लेकर भूख हड़ताल पर बैठा हुआ था.

शबीली ने आगा खान यूनिवर्सिटी अस्पताल में बुधवार को दम तोड़ा. शबीली ने सोमवार सुबह कीटनाशक की बोतल पी ली थी. शबीली को पहले जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर ले जाया गया. बाद में शबीली को आगा खान यूनिवर्सिटी अस्पताल शिफ्ट किया गया था.

Advertisement

बता दें कि 29 नवंबर को ही राहिल शरीफ पाकिस्तानी सेना के प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) पद से रिटायर हुए हैं. उनकी जगह जनरल कमर जावेद बाजवा ने पाक सेना प्रमुख का चार्ज संभाला है.

'द न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक शबीली के बेटे अहमद मामूल अमीमी ने कहा है कि उसके पिता जुबान के पक्के थे और वो सियासी नेताओं जैसे नहीं थे. जब सरकार ने जनरल राहिल शरीफ को विस्तार नहीं दिया तो उन्होंने जान दे दी.

नए आर्मी चीफ के नाम के एलान के दो दिन बाद शबीली ने सोमवार सुबह चिट्ठी लिखी थी. इस चिट्ठी में शबीली ने लिखा था- 'अब भी वक्त है, अगर पूरा देश सड़कों पर उतर आए तो सरकार को अपने फैसले को बदलने के लिए मजबूर होना होगा.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »