चीन ने किया रूस की एस-400 मिसाइल हवाई रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण

Chinese missile force ने रूस की एस-400 मिसाइल हवाई रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया है. वहीं भारत ने भी अमेरिका की तरफ से प्रतिबंध लगने की आशंकाओं के बावजूद इसी हवाई रक्षा प्रणाली को खरीदने के लिए अक्टूबर में रूस के साथ पांच अरब डॉलर के सौदे पर हस्ताक्षर किए थे.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (REUTERS) सांकेतिक तस्वीर (REUTERS)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 3:26 PM IST

Chinese missile force ने रूस की एस-400 मिसाइल हवाई रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया है. अमेरिका की तरफ से प्रतिबंध लगने की आशंकाओं के बावजूद हाल में भारत ने भी इस मिसाइल रक्षा प्रणाली के लिए रूस के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. चीन की सेना ने 2015 में हुए तीन अरब डॉलर के सौदे के बाद रूस से गत जुलाई में इस प्रणाली की अंतिम खेप प्राप्त की थी. उसके बाद चीन द्वारा किया गया इस प्रणाली का यह पहला परीक्षण है.

Advertisement

अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने रूसी मीडिया की खबरों के हवाले से कहा कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने पिछले महीने एस-400 मिसाइल हवाई रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया और इसने तीन किलोमीटर प्रति सेकंड की सुपरसोनिक रफ्तार से लगभग 250 किलोमीटर की दूरी पर एक ‘‘कृत्रिम बैलिस्टिक लक्ष्य’’ को भेदा. हालांकि परीक्षण किस जगह किया गया, इस बारे में खुलासा नहीं किया गया है.

भारत ने भी किया करार

भारत ने अमेरिका की तरफ से प्रतिबंध लगने की आशंकाओं के बावजूद इस हवाई रक्षा प्रणाली को खरीदने के लिए किए थे.

अमेरिकी संसद द्वारा पारित ‘काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सैंक्शंस एक्ट’ (काट्सा) में रूस से हथियार खरीदने वाले देशों पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई है.

खासकर चीन से लगती अपनी 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा पर अपने हवाई रक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली अत्याधुनिक एस-400 प्रणाली चाहता है.

Advertisement

यह प्रणाली जमीन से हवा में मार करने वाली 72 मिसाइलों के साथ 4,800 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से समानांतर रूप से एक साथ 36 लक्ष्यों को निशाना बना सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement