चीन के पूर्वोत्तर हिस्सों में बिजली संकट, फैक्ट्री-मॉल्स बंद, लोगों को पानी गर्म करने तक की मनाही

चीन के एक बड़े हिस्से में इस वक्त बिजली का संकट चल रहा है. कोयला सप्लाई प्रभावित होने के कारण घरों, फैक्ट्रियों में बिजली की सही आपूर्ति नहीं हो रही है.

Advertisement
पूर्वोत्तर चीन में बिजली का संकट (फोटो: Getty) पूर्वोत्तर चीन में बिजली का संकट (फोटो: Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:17 AM IST
  • चीन के पूर्वोत्तर इलाके में बिजली का संकट
  • कई बड़ी फैक्ट्रियों में प्रोडक्शन हुआ ठप

China Power Crisis: चीन के पूर्वोत्तर इलाकों में शुरू हुआ बिजली का संकट अब बढ़ता ही जा रहा है. हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि कई फैक्ट्रियां, मॉल, दुकानें बंद करनी पड़ रही हैं और घरों में लोगों को परेशानी हो रही है. कोयले की सप्लाई में आ रही दिक्कतों के कारण चीन के पूर्वोत्तर इलाके में कुछ दिनों से बिजली संकट पैदा हुआ है. 

चीन में मैन्युफैक्चर्स की बढ़ती डिमांड के बीच कोयला सप्लाई पर असर पड़ा है, कोयला के दाम भी काफी बढ़ गए हैं, ऐसे में बिजली संकट पैदा हो गया है. इसकी वजह से एपल, टेस्ला जैसी कंपनियों की फैक्ट्री भी बंद होने की कगार पर आ गई हैं. 

Advertisement

अब लिमिटेड मिल रही है बिजली

चांगचुन इलाके में पिछले हफ्ते बिजली के लिए टाइमिंग सेट की गई थी, ताकि घरों और फैक्ट्रियों को बराबर बिजली मिल सके. लेकिन यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि बिजली बहुत ज्यादा जा रही है और लंबे-लंबे कट्स लग रहे हैं. 

चीन के लिए सबसे बड़ा संकट ये है कि मैन्युफैक्चरिंग पर बड़ा असर पड़ा है, क्योंकि फैक्ट्रियों को उनकी जरूरत के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है. चीन के इस इलाके में सर्दी भी बहुत ज्यादा पड़ती है, ऐसे में प्रशासन के सामने चुनौती ये भी है कि लोगों को बिजली दी जा सके, ताकि सर्दियों में दिक्कत ना हो. 

China Power Crisis

भारी प्रोडक्ट्स ना चलाएं

इस क्षेत्र के ही Huludao में लोगों से कहा गया है कि भारी भरकम इलेक्ट्रोनिक्स आइटम का प्रयोग ना करें, यहां तक कि लोगों से पानी गर्म करने से बचने को कहा गया है. स्थानीय रिपोर्ट्स की मानें, तो चीन में ये बिजली का संकट आगे भी बना रह सकता है.

चीन में बिजली का ये संकट तब पैदा हुआ है, जब कोरोना काल के बीच पहले ही चीन की अर्थव्यवस्था पटरी से उतरती हुई दिख रही है. ऐसे में चीन के लिए ये संकट बढ़ता ही जा रहा है. 

Advertisement

करीब 15 चीनी कंपनियों ने ये सूचित किया है कि उनका प्रोडक्शन बंद हो चुका है, जबकि 30 ताइवान की लिस्टिड कंपनियों ने बिजली संकट के कारण प्रोडक्शन रुके होने की बात कही है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »