ब्रसेल्स: पुलिस ने एक संदिग्ध को मार गिराया, दूसरा गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक ब्रसेल्स में हमले के बाद 9 लोगों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है. लेकिन एयरपोर्ट और मेट्रो के वीडियो में कैद दोनों आतंकी अब भी पकड़ से बाहर हैं

Advertisement

अमित कुमार दुबे

  • ब्रसेल्स,
  • 26 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 11:05 AM IST

आतंकवाद के खिलाफ यूरोपीय अभियान के दौरान बेल्जियम की पुलिस ने एक संदिग्ध को मार गिराया. जबकि एक अन्य को गिरफ्तार किया है. संदिग्ध को पैर में जख्म के बाद गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक ब्रसेल्स में हमले के बाद 9 लोगों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है. लेकिन एयरपोर्ट और मेट्रो के वीडियो में कैद दोनों आतंकी अब भी पकड़ से बाहर हैं

Advertisement

बेल्जियम पुलिस की छापेमारी जारी
वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि पेरिस और को निशाना बनाने वाले जिहादी नेटवर्क को नष्ट किया जा रहा है. आलोचनाएं झेल रहे बेल्जियम के जांचकर्ताओं ने ब्रसेल्स के हवाई अड्डे और मेट्रो स्टेशन पर बम विस्फोट करने वाले तथा नवंबर में पेरिस में हुए हमलों से जुड़े एक यूरोपीय जिहादी ग्रुप और फ्रांस में आतंकवादी हमले के एक नई साजिश के संबंध में चौंकाने वाले साक्ष्य खोजे. इसी के बाद यह गहन छापेमारी हो रही है.

बेल्जियम को मिला फ्रांस का साथ
अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ब्रसेल्स में मारे गए लोगों में दो अमेरिकी नागरिक भी हैं. विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि वह बेल्जियम के लोगों के साथ हैं. फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलोंद ने कहा कि हमलों के लिए जिम्मेदार जिहादी नेटवर्क को नष्ट किया जा रहा है. लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि अन्य नेटवर्क अभी भी मौजूद हैं.

Advertisement

फ्रांस में भी
फ्रांस की पुलिस का कहना है कि उन्होंने 34 वर्षीय रेदा क्रिकेट को गिरफ्तार कर और उसके आवास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद कर एक बड़े हमले को विफल किया है. यह व्यक्ति पहले पेरिस हमलों के सरगना अब्दुलहमीद अबाउद के साथ ही बेल्जियम में सजा काट चुका है. फ्रांस के गृहमंत्री बर्नार्ड काजेनुवे ने बताया कि गिरफ्तारी से फ्रांस में विफल हुई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »