पाकिस्तानी PM शहबाज के एडवाइजर के घर बम धमाका, उड़ाया मेन गेट, बोले- मुझे डराने की कोशिश...

प्रधानमंत्री के जिलों के विलय संबंधी सलाहकार और नेशनल असेंबली के सदस्य (MNA) मुबारक जेब खान के घर पर बम धमाका हुआ है. ब्लास्ट में ज़ेब खान के घर का मुख्य गेट पूरी तरह से तबाह हो गया.

Advertisement
पाकिस्तान में प्रधानमंत्री के सलाहकार के घर बम धमाका हुआ है. (फोटो- साभार) पाकिस्तान में प्रधानमंत्री के सलाहकार के घर बम धमाका हुआ है. (फोटो- साभार)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2025,
  • अपडेटेड 1:37 PM IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार के घर पर बम धमाके की खबर है. ब्लास्ट में मेन गेट हवा में उड़ गया. घटना खैबर पख्तूनख्वा की है. वहां बजौर जिले की खार तहसील के शाह नाराय इलाके में धमाके से हड़कंप मच गया.

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री के जिलों के विलय संबंधी सलाहकार और नेशनल असेंबली के सदस्य (MNA) मुबारक जेब खान के घर पर बम धमाका हुआ है. ब्लास्ट में ज़ेब खान के घर का मुख्य गेट पूरी तरह से तबाह हो गया. हालांकि, राहत की बात यह है कि घटना के समय मुबारक ज़ेब खान घर पर मौजूद नहीं थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

Advertisement

बम विस्फोट से मचा हड़कंप

बाजौर पुलिस के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने ज़ेब के घर के प्रवेश द्वार के पास विस्फोटक सामग्री रखी थी. अचानक हुए जोरदार धमाके से मुख्य गेट को भारी नुकसान पहुंचा.

मुबारक ज़ेब ने क्या कहा...

हमले के बाद मुबारक ज़ेब खान ने बयान में कहा, मेरे घर का मुख्य गेट बम से उड़ा दिया गया है. अल्लाह का शुक्र है कि कोई घायल नहीं हुआ. इन कायराना हमलों से मुझे डराया नहीं जा सकता. इंशा अल्लाह, मैं अपने शहीद भाई के विजन को जारी रखूंगा.

जांच जारी, सुरक्षा कड़ी

हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी समूह ने नहीं ली है. कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है. स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा उपाय कड़े कर दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »