बोलिविया के मिलिट्री बेस में भीषण ब्लास्ट, 10 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा घायल

बोलिविया के वियाचा में सैन्य बैरक में जोरदार धमाके से 10 से 15 लोगों की मौत की आशंका है, जबकि 62 लोग घायल हुए हैं. धमाका रक्षा मंत्रालय के आतिशबाजी भंडार में हुआ. घायलों को अस्पताल भेजा गया है और दोबारा धमाके के खतरे को देखते हुए लोगों से 150 मीटर दूर रहने को कहा गया है.

Advertisement
बोलिविया में सैन्य बैरक में जोरदार धमाका, 10 से 15 लोगों की मौत की आशंका.(Photo-  screengrab) बोलिविया में सैन्य बैरक में जोरदार धमाका, 10 से 15 लोगों की मौत की आशंका.(Photo- screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:18 AM IST

बोलिविया में शुक्रवार को एक सैन्य बैरक में जोरदार धमाका हो गया. इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं. धमाके के कुछ सेकंड बाद मौके पर मौजूद लोगों को जान बचाकर भागते हुए देखा गया.

यह धमाका बोलिविया के वियाचा नगरपालिका में दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ. यह इलाका ला पाज से करीब 30 किलोमीटर दूर है. अधिकारियों के मुताबिक, धमाका उस जगह हुआ जहां आतिशबाजी से जुड़ी सामग्री रखी जाती थी.

Advertisement

बोलिविया के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि धमाका 4 सितंबर को हुआ था. हालांकि, धमाके की वजह अभी तक सामने नहीं आई है. अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट रक्षा मंत्रालय के आतिशबाजी के भंडार से शुरू हुआ था.

62 लोग घायल हुए हैं

वियाचा की स्वास्थ्य निदेशक रीटा नेब्रास्का ने स्थानीय टेलीविजन को बताया कि हादसे में 10 से 15 लोगों की मौत होने की आशंका है, जबकि 62 लोग घायल हुए हैं. घायलों में से 14 लोगों को ला पाज के अस्पतालों में भेजा गया है. इनमें जलने से घायल एक लड़की भी शामिल है.

पुलिस के मुताबिक, 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और धमाके की वजह से कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है. इनमें ज्यादातर नुकसान धमाके से खिड़कियों के टूटने के कारण हुआ. घायलों को निकालने और स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने के लिए सैन्य परिसर में एंबुलेंस, मेडिकल टीम और पुलिस को तैनात किया गया.

Advertisement

दोबारा घटना होने की आशंका

हेल्थ डायरेक्टर रीटा नेब्रास्का ने बताया कि दमकलकर्मियों ने चेतावनी दी थी कि घटनास्थल पर गर्मी का एक सोर्स अभी भी मौजूद है, जिससे दोबारा धमाका होने का खतरा है. उन्होंने लोगों से कम से कम 150 मीटर की दूरी बनाए रखने की अपील की है. इस घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शियों के बनाए वीडियो में धमाके के कुछ सेकंड बाद लोगों को सुरक्षित जगह की ओर भागते हुए देखा गया. रॉयटर्स ने इमारतों, पेड़ों, सड़क की बनावट और बिजली के खंभों के आधार पर वीडियो की जगह की पुष्टि की. वीडियो की तारीख की पुष्टि मूल फाइल के मेटाडेटा से की गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »