'राष्ट्रपति की रेस छोड़ दें, नहीं तो...', बाइडेन के सबसे बड़े समर्थक फिल्म स्टार ने की अपील

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 81 साल के हैं और दूसरी बार राष्ट्रपति पद की रेस में हैं. हालांकि, उनकी अगुवाई वाली पार्टी डेमोक्रेट के कई नेता उनकी उम्मीदवारी से नाखुश हैं. वे राष्ट्रपति से अपनी उम्मीदवारी छोड़ने की अपील कर रहे हैं. अब बाइडेन के सबसे बड़े समर्थक फिल्म स्टार ने भी उनसे उम्मीदवारी किसी और नेता को सौंपने की अपील की.

Advertisement
जॉर्ज क्लूनी, जो बाइडेन (Image - AP) जॉर्ज क्लूनी, जो बाइडेन (Image - AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 7:05 AM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति जो बाइडेन की उम्मीदवारी पर अब उनके सबसे बड़े समर्थक फिल्म स्टार जॉर्ज क्लूनी ने भी सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने बाइडेन से अपनी दावेदारी छोड़ने और राष्ट्रपति पद के लिए किसी और नेता को नामित करने की अपील की है. क्लूनी ने अपने एक लेख में कहा कि उन्हें बाइडेन पसंद हैं, लेकिन अगर उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ने पर पार्टी कांग्रेस (अमेरिकी संसद) में भी अपना नियंत्रण खो देगी.

Advertisement

फिल्म स्टार क्लूनी ने अपने लेख में लिखा, "यह सिर्फ मेरी राय नहीं है. यह हर सीनेटर और कांग्रेस सदस्य और गवर्नर की राय है जिनसे मैंने निजी तौर पर बात की है." क्लूनी के बयान को इस तरह नहीं देखा जा सकता कि वह बाइडेन के विरोधी हो सकते हैं, जहां उन्होंने पिछले महीने ही राष्ट्रपति के लिए 30 मिलियन डॉलर के हॉलिवुड फंडरेजर की मेजबानी की थी.

यह भी पढ़ें: 'भारत अवसरवादी...', रूस से न्यूक्लियर प्लांट और हथियारों से जुड़ी डील पर अमेरिका में ऐसी चर्चा

डेमोक्रेट को अपना उम्मीदवार बदलने की सलाह

क्लूनी ने तर्क दिया कि पार्टी को अगले महीने अपने सम्मेलन में राष्ट्रपति पद के लिए एक नया उम्मीदवार चुनना चाहिए. क्लूनी ने अपने लेख में जो बाइडेन की उम्र पर बात की, जो अब 81 साल के हैं. मसलन, उनका कहना था कि पिछले साल की तुलना में उन्होंने बाइडेन में कई फर्क देखे हैं, खासतौर पर लॉस एंजिल्स के एक कार्यक्रम में, जहां बाइडेन के बारे में कहा जाता है कि वह थके हुए लग रहे थे.

Advertisement

बाइडेन के करीबी भी कर रहे उम्मीदवार बदलने की अपील

जो बाइडेन की उम्मीदवारी पर सवाल खड़े करने वालों में फिल्म स्टार क्लूनी अकेले नहीं हैं, बल्कि बाइडेन के करीबी भी उनसे उम्मीदवारी किसी और को सौंपने की अपील कर रहे हैं. एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बाइडेन के एक करीबी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्होंने जहां मार्च में जो बाइडेन में जो आकर्षण देखा था, वो लॉस एंजिल्स के कार्यक्रम के बाद फीका पड़ गया है.

यह भी पढ़ें: क्या राष्ट्रपति बाइडेन ने पार्किंसंस का इलाज करवाया है? पत्रकार के सवाल पर खीज गईं व्हाइट हाउस की प्रवक्ता

जो बाइडेन के कैंपेन ने राष्ट्रपति का किया बचाव

जो बाइडेन के कैंपेन ने उनकी उम्मीदवारी का बचाव किया. बाइडेन के कैंपेन ने बाइडेन की उस चिट्ठी की ओर इशारा किया, जिसमें जो बाइडेन ने राष्ट्रपति की रेस में बने रहने की कसम खाई थी. बाइडेन के जिस लॉस एंजिल्स के कार्यक्रम की चर्चा हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बाइडेन उस योग्य नहीं थे जैसा कि वह पहले नजर आते थे - बाइडेन के कैंपेन ने बताया कि वह इटली से लौटने के बाद सीधे फंडरेजर अभियान में पहुंच गए थे, जहां वह तीन घंटे से ज्यादा समय तक रहे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »