बांग्लादेश में मालगाड़ी ने ट्रेन को पीछे से मारी टक्कर, 20 लोगों की मौत

यह दुर्घटना उस समय हुई, जब चटगांव की ओर जा रही मालगाड़ी ने ढाका जाने वाली एगारो सिंदुर एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी. यह टक्कर स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 3.30 बजे हुई. 

Advertisement
बांग्लादेश में दो रेलगाड़ियों में टक्कर से 13 लोगों की मौत बांग्लादेश में दो रेलगाड़ियों में टक्कर से 13 लोगों की मौत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 11:50 PM IST

बांग्लादेश में सोमवार को एक यात्री ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर हो गई जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए. यह टक्कर उस समय हुई, जब किशोरगंज से ढाका जा रही यात्री ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर हो गई.

भैरव रेलवे पुलिस स्टेशन अधिकारी सिराजुल इस्लाम ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई, जब चटगांव की ओर जा रही मालगाड़ी ने ढाका जाने वाली एगारो सिंदुर एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी. यह टक्कर स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 3.30 बजे हुई. 

Advertisement

बांग्लादेश फायर सर्विस और सिविल डिफेंस मीडिया प्रमुख शाहजहां सिकदर ने कहा कि अभी तक मलबे से 50 शवों को बाहर निकाला जा चुका है. मरने वालों के आंकड़े बढ़ सकते हैं.

उन्होंने कहा कि फायर सर्विस की दर्जनभर से अधिक यूनिट्स बचाव अभियानों में लगी है. कई लोग क्षतिग्रस्त डिब्बों के नीचे फंसे हुए हैं. ढाका रेलवे पुलिस के अधीक्षक अनवर हुसैन ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया है कि मालगाड़ी पीछे से आ रही एगारो सिंदुर से टकरा गई थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »