पहले जाफर एक्सप्रेस और अब क्वेटा शटल ट्रेन... BLA के निशाने पर पाक आर्मी की ट्रेनें

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान में सैन्य ट्रेन पर आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है. इस हमले में 82 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 121 घायल बताए जा रहे हैं.

Advertisement
बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) दावा किया है कि निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने के बाद हमला किया गया. (File Photo: ITG) बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) दावा किया है कि निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने के बाद हमला किया गया. (File Photo: ITG)

सुबोध कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:14 AM IST

बलूच लिबरेशन आर्मी  (BLA) ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में क्वेटा कैंटोनमेंट के पास एक पाकिस्तानी सैन्य ट्रेन पर बड़े हमले की जिम्मेदारी ली है. बीएलए की मजीद ब्रिगेड ने एक बयान में दावा किया है कि हमले में 82 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं. जबकि 121 अन्य घायल हुए हैं.

यह हमला क्वेटा कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन के बाहरी इलाके चमन फाटक के पास एक सैन्य शटल ट्रेन को निशाना बनाकर किया गया था. बता दें, इससे पहले पाकिस्तान के बलूचिस्तान में कई बार जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाया गया है.

Advertisement

क्वेटा कैंटोनमेंट के पास हमले के कारण पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई. वहीं, ट्रैक के आसपास स्थित कई घरों और वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. बीएलए ने कहा कि इस ऑपरेशन में उसके फिदायीन दस्ते और खुफिया विंग जिराब (ZIRAB) ने हिस्सा लिया. बयान के अनुसार, मरने वालों में कथित तौर पर पाकिस्तानी सेना की कई इकाइयों के अधिकारी, गैर-कमीशन अधिकारी, सैनिक शामिल थे.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में ‘सीक्रेट किलर’ का खौफ, 5 साल में 26 आतंकियों का खात्मा

खुफिया जानकारी जुटाने के बाद हमला

बलूच लिबरेशन आर्मी  (BLA) दावा किया है कि निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने के बाद यह हमला किया गया था. स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 8 बजे एक आत्मघाती हमलावर ने ट्रेन को निशाना बनाया. आरोप है कि सेना ने रेलवे बुनियादी ढांचे पर पहले हुए बीएलए हमलों के बाद गुप्त परिवहन व्यवस्था शुरू की थी.

Advertisement

बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले को बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका बताया.

हालांकि, बीएलए की ओर से बताए गए हताहतों की संख्या का अब तक कोई स्वतंत्र सत्यापन नहीं हुआ है, और हताहतों की सही संख्या के बारे में पाकिस्तानी अधिकारियों से आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी है.

बलूच लिबरेशन आर्मी

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) एक बलूच राष्ट्रवादी सशस्त्र संगठन है, जो बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग कर स्वतंत्र बनाने की मांग करता है. बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा, लेकिन सबसे कम आबादी वाला अविकसित प्रांत है. यह क्षेत्र गैस, खनिज और तटीय संसाधनों जैसी प्राकृतिक संपदाओं से समृद्ध माना जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement