'सीरिया जाने से बचें...', विदेश मंत्रालय ने हिंसा को देखते हुए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

सीरिया में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं. विद्रोही समूहों ने हामा शहर पर कब्जा जमा लिया है. इसी बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने सीरिया की यात्रा और वहां रहने वाले भारतीय मूल के लोगों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा, 'सीरिया की मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक सीरिया की यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है.'

Advertisement
सीरिया गृहयुद्ध (फाइल तस्वीर: रॉयटर्स) सीरिया गृहयुद्ध (फाइल तस्वीर: रॉयटर्स)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 07 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 1:27 AM IST

सीरिया में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं. विद्रोही समूहों ने हामा शहर पर कब्जा जमा लिया है. इसी बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने सीरिया की यात्रा और वहां रहने वाले भारतीय मूल के लोगों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा, 'सीरिया की मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक सीरिया की यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है.'

Advertisement


साथ ही विदेश मंत्रालय ने कहा, 'वर्तमान में सीरिया में रहने वाले भारतीयों से अनुरोध है कि वे अपडेट के लिए दमिश्क में भारतीय दूतावास के आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर +963 993385973 (व्हाट्सएप पर भी) और ईमेल आईडी hoc.damascus@mea.gov.in पर संपर्क में रहें. लोगों से अपील की जाती है कि वो बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलें. '

बता दें कि सीरिया में बशर अल-असद शासन को एक और बड़ा झटका लगा है. यहां विद्रोही समूहों ने अब हामा शहर पर कब्जा कर लिया है. सीरिया का यह एक सेंट्रल शहर है, जो अलेप्पो के बाद अहम माना जाता है. सीरियाई सेना ने ऐलान किया कि वे शहर को खाली कर चुके हैं, ताकि आम लोगों की जान बचाई जा सके. असद की आर्मी को रूस का समर्थन है, और वे लगातार विद्रोहियों पर हमले कर रहे हैं.

Advertisement

हामा चौथा शहर, जहां अब विद्रोही का कब्जा 

सिर्फ एक सप्ताह में विद्रोहियों ने सीरिया के दूसरे सबसे बड़े शहर अलेप्पो पर नियंत्रण स्थापित कर लिया, और अब चौथे सबसे बड़े शहर पर भी कब्जा कर लिया है." विरोधी समूहों ने उत्तर-पश्चिम सीरिया में अपनी एनक्लेव से दक्षिण की ओर बढ़ते हुए, पिछले सप्ताह अलेप्पो पर कब्जा किया और मंगलवार को हामा के उत्तर में प्रमुख पहाड़ियों तक पहुंच गए थे. उसके बाद उन्होंने शहर के पूर्व और पश्चिम के किनारों की ओर बढ़ना शुरू किया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »