पाक: रेप के आरोप पर पूर्व PM यूसुफ रज़ा गिलानी बोले- नेताओं को बदनाम कर रही US महिला

अमेरिकी ब्लॉगर सिंथिया डी रिची के आरोपों को पाकिस्तान के पूर्व पीएम यूसुफ रज़ा गिलानी ने खारिज किया है और अपमानजनक बताया है.

Advertisement
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रज़ा गिलानी (फाइल फोटो) पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रज़ा गिलानी (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • इस्लामाबाद,
  • 07 जून 2020,
  • अपडेटेड 10:29 AM IST

  • पाक के पूर्व प्रधानमंत्री पर लगाया था बदसलूकी का आरोप
  • महिला के आरोप को यूसुफ रज़ा गिलानी ने किया है खारिज
  • अमेरिका महिला ने रहमान मलिक पर रेप के लगाए आरोप

पाकिस्तान स्थित अमेरिकी ब्लॉगर सिंथिया डी रिची ने पाकिस्तान के पूर्व मंत्री रहमान मलिक पर रेप का आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने 2011 में पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रज़ा गिलानी और एक अन्य पूर्व मंत्री पर बदसलूकी का आरोप लगाया है. लेकिन यूसुफ रज़ा गिलानी ने सिंथिया डी रिची के आरोपों को खारिज किया है.

Advertisement

पाकिस्तान के पूर्व पीएम यूसुफ रज़ा गिलानी ने कहा कि वह इस तरह के आरोप पर प्रतिक्रिया देने के बारे में विचार कर रहे हैं क्योंकि यह अपमानजनक है. एआरवाई न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान गिलानी ने सवाल किया कि जब बदसलूकी हो रही थी तो रिची प्रेसिडेंसी में क्या कर रही थीं और पाकिस्तान में क्यों रह रही थीं.

यूसुफ रज़ा गिलानी ने आरोप लगाया कि वह राजनेताओं को बदनाम करने के लिए पाकिस्तान आई हैं. वह उस मुहिम का हिस्सा हैं, जिसके तहत पाकिस्तानी राजनेताओं को बदनाम करने का अभियान चलाया जा रहा है. गिलानी ने कहा कि उन्हें (सिंथिया डी रिची) राजनेताओं को बदनाम करने का अधिकार किसने दिया है. गिलानी का कहना था कि रिची इसलिए उनके साथ बदतमीजी कर रही हैं क्योंकि उनके दो बेटों ने दिवंगत बेनजीर अली भुट्टो के खिलाफ ट्वीट करने को लेकर मानहानि का मुकदमा दायर किया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-

बहरहाल, अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट एक वीडियो में सिंथिया डी रिची ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के तीन शीर्ष नेताओं पर आरोप लगाया है. रिची का आरोप है, 'पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक ने 2011 में मेरा रेप किया. यह सही है. मैं इसे फिर से दोहरा रही हूं. उस समय के गृह मंत्री रहमान मलिक ने मेरा रेप किया.'

रिची ने यह भी कहा कि गिलानी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मखदूम शहाबुद्दीन ने उनके साथ बदसलूकी की. जबकि पूर्व प्रधानमंत्री इस्लामाबाद में "राष्ट्रपति भवन" में ठहरे हुए थे.

बता दें कि पीपीपी की दिवंगत नेता बेनजीर अली भुट्टो के खिलाफ रिची के 28 मई के ट्वीट के बाद तनाव बढ़ गया है. पीपीपी नेताओं और रिची के बीच रिश्ते बिगड़ गए हैं. पीपीपी के नेताओं ने रिची के ट्वीट को अपमानजनक बताया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

ये भी पढ़ें-

बहरहाल, सिंथिया का दावा है कि उनके साथ रेप की घटना साल 2011 में हुई थी. सिंथिया ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी और तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री मखदूम शहाबुद्दीन पर भी शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया, जब वो राष्ट्रपति भवन में रुकी थीं.

सिंथिया ने कहा है कि यह घटना रहमानी के घर पर हुई थी. अमेरिकी महिला ने दावा किया है कि तब वह रहमानी से मिलने उनके घर गई थीं. जहां उन्हें फूल और ड्रिंक दिया गया था. उन्हें लगा था कि यह मीटिंग उनके वीजा को लेकर है. तब वह चुप क्यों रहीं, यह बताते हुए सिंथिया ने कहा कि पीपीपी की सरकार थी और वे मेरी सहायता नहीं करते.

Advertisement

अमेरिकी महिला ने यह भी दावा किया है कि तब उसने अमेरिकी दूतावास में भी किसी को अपने साथ हुई इस घटना के बारे में बताया था. लेकिन वैसी प्रतिक्रिया नहीं मिली, जैसी मिलनी चाहिए थी. हाल में भी अपने परिवार पर हमला किए जाने का आरोप लगाते हुए सिंथिया ने कहा है कि वो किसी भी आरोपी का सामना करने के लिए तैयार हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »