मुनीर-नकवी अचानक क्यों गए ईरान, क्या फिर शुरू होगी शांति वार्ता? आया बड़ा अपडेट

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि ईरान के राष्ट्रपति के साथ बैठक में अमेरिका-ईरान संघर्ष, पश्चिम एशिया के तनाव और इस्लामाबाद एमओयू की बहाली पर बात हुई. उनके मुताबिक बातचीत रचनात्मक रही, अहम प्रगति हुई और उम्मीद है कि इससे आगे प्रगति तथा क्षेत्र में स्थायी शांति का रास्ता खुलेगा.

Advertisement
पाकिस्तान आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर (बाएं) ईरान पार्लियामेंट स्पीकर मोहम्मद बाघेर ग़ालिबफ़ (दाएं). (Photo: Iranian state media) पाकिस्तान आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर (बाएं) ईरान पार्लियामेंट स्पीकर मोहम्मद बाघेर ग़ालिबफ़ (दाएं). (Photo: Iranian state media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:20 AM IST

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग को खत्म कराने के लिए पाकिस्तान ने एक बड़ी कूटनीतिक पहल शुरू की है. पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा है कि पाकिस्तान और ईरान पहले से मौजूद एक समझौता ज्ञापन यानी MoU को बहाल करने पर चर्चा कर रहे हैं, जिससे अमेरिका-ईरान संघर्ष के व्यापक समाधान का रास्ता तैयार हो सके.

Advertisement

मोहसिन नकवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि उन्होंने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर के साथ ईरान के राष्ट्रपति से मुलाकात की. नकवी ने इस बैठक को बेहद सकारात्मक और सार्थक बताया. उन्होंने कहा कि बातचीत का मुख्य फोकस अमेरिका-ईरान संघर्ष, पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव और आगे की रणनीति पर रहा.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान सरकार से पूछा इंसानियत है कि नहीं! कपिल इमरान खान की हालत देख हो गए भावुक

अमेरिका-ईरान के तनाव में पाकिस्तान क्या कर सकता है?

मोहसिन नकवी के मुताबिक, बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि दोनों पक्षों के बीच पहले हुए इस्लामाबाद MoU को किस तरह बहाल किया जा सकता है. पाकिस्तान का मानना है कि इस समझौते की बहाली अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बड़े समाधान की दिशा में अहम कदम साबित हो सकती है.

Advertisement

बैठक के दौरान ईरानी राष्ट्रपति ने अपनी सरकार का नजरिया और चिंताएं खुलकर सामने रखीं. नकवी ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच संबंधित मुद्दों पर रचनात्मक बातचीत हुई और कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रगति दर्ज की गई.

अमेरिका-ईरान की जंग में मध्यस्थ बनने की कोशिश

पाकिस्तानी गृह मंत्री ने दावा किया कि बैठक बेहद सकारात्मक माहौल में खत्म हुई. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बातचीत से बनी गति को आगे भी कायम रखा जाएगा और इससे क्षेत्र में स्थायी शांति का रास्ता खुल सकता है.

यह भी पढ़ें: डॉलर को चुनौती? होर्मुज से गुज़रने वाले जहाज़ों से फीस लेगा ईरान

पाकिस्तान लंबे समय से खुद को अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने वाले संभावित मध्यस्थ के तौर पर पेश करता रहा है. ऐसे में असीम मुनीर और मोहसिन नकवी की ईरानी नेतृत्व के साथ यह बातचीत इस कोशिश को आगे बढ़ाने का संकेत मानी जा रही है.

हालांकि, अब नजर इस बात पर रहेगी कि प्रस्तावित MoU को बहाल कराने की दिशा में बातचीत कितनी तेजी से आगे बढ़ती है और क्या इससे अमेरिका-ईरान संघर्ष को खत्म करने के लिए कोई ठोस समझौता तैयार हो पाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »