तालिबान से पड़ी मार तो पाकिस्तानी रक्षा मंत्री अफगानिस्तान को बताने लगे 'भारत की कॉलोनी'

तालिबान की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने काबुल, कंधार और पकतिया को निशाना बनाया. रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने 'ओपन वॉर' का ऐलान किया और तालिबान पर अफगानिस्तान को "भारत की कॉलोनी" बनाने का आरोप लगाया.

Advertisement
ख्वाजा आसिफ हमेशा भारत पर 'बेतुके' आरोप लगाते रहे हैं. (Photo- ITG) ख्वाजा आसिफ हमेशा भारत पर 'बेतुके' आरोप लगाते रहे हैं. (Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:41 AM IST

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक नई जंग की स्थिति बन गई है. पाकिस्तान के पिछले एयरस्ट्राइक के खिलाफ तालिबान फोर्सेज की जवाबी कार्रवाई के बाद जनरल आसिम मुनीर की सेना ने फिर से काबुल समेत अफगानिस्तान के कई इलाकों पर हमला किया. हालात ऐसे हैं कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इसे "ओपन वॉर" तक करार दे दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि तालिबान ने अफगानिस्तान को "भारत की कॉलोनी" बना दिया है और ये कि "तालिबान आतंकियों का निर्यात कर रहा है."

Advertisement

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि नाटो बलों की वापसी के बाद उम्मीद थी कि अफगानिस्तान में शांति आएगी और तालिबान विकास और क्षेत्रीय स्थिरता पर ध्यान देगा. उन्होंने कहा, "तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत की कॉलोनी बना दिया. उन्होंने दुनिया भर के आतंकवादियों को अफगानिस्तान में इकट्ठा किया और आतंकवाद का निर्यात शुरू कर दिया."

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने अफगान तालिबान के खिलाफ Open War का किया ऐलान, दोनों ओर ताबड़तोड़ हमले

ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान ने सीधे और मित्र देशों के माध्यम से संबंध सामान्य करने की पूरी कोशिश की, "लेकिन तालिबान भारत का प्रॉक्सी बन गया."

ख्वाजा आसिफ ने 'खुली जंग' का किया ऐलान

ख्वाजा आसिफ ने यह भी कहा, "हमारा धैर्य अब खत्म हो चुका है. अब खुली जंग है." पाकिस्तानी पक्ष के मुताबिक, 'ऑपरेशन गजब-उल-हक' गुरुवार देर रात शुरू किया गया, जब अफगान तालिबान ने कई सीमा चौकियों पर कथित रूप से हमला किया. सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने दावा किया कि इस अभियान में कम से कम 133 तालिबान लड़ाके मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हुए.

Advertisement

अताउल्लाह तरार ने स्ट्राइक की जानकारी देते हुए दावा किया, "काबुल, पकतिया और कंधार में अफगान तालिबान के रक्षा ठिकानों को निशाना बनाया गया, और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है." उन्होंने यह भी दावा किया कि तालिबान शासन की 27 चौकियां नष्ट कर दी गईं और 9 पर कब्जा कर लिया गया.

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में कहां किया ताजा स्ट्राइक?

पाकिस्तान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान वायुसेना ने काबुल, कंधार और पकतिया में महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों पर हमले किए. इन हमलों में दो कोर मुख्यालय, तीन ब्रिगेड मुख्यालय, दो गोला-बारूद डिपो, एक लॉजिस्टिक बेस और कई बटालियन मुख्यालय तबाह करने का दावा किया गया है. साथ ही 80 से ज्यादा टैंक, तोपें और बख्तरबंद वाहन नष्ट करने का भी दावा किया गया है.

यह भी पढ़ें: अफगान बॉर्डर में घुसते ही PAK फाइटर जेट का काम तमाम, मुनीर आर्मी को तालिबान की तगड़ी चोट

फिलहाल सीमा पर हालात बेहद तनावपूर्ण हैं. दोनों देशों के दावों की स्वतंत्र पुष्टि मुश्किल है, लेकिन जिस तरह बयानबाजी और सैन्य कार्रवाई तेज हुई है, उससे क्षेत्र में बड़े टकराव की आशंका बढ़ गई है. यह भी बता दें कि अफगान तालिबान ने कहा है कि ताजा पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भी वे जवाब देंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement