अफगानिस्तान: मजार-ए-शरीफ की मस्जिद में धमाके से 5 की मौत, ISIS ने ली जिम्मेदारी

अफगानिस्तान में धमाके की खबर है. मजार ए शरीफ इलाके में हुए इस ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत और 65 लोगों के जख्मी होने की जानकारी सामने आई है.

Advertisement
मजार-ए-शरीफ की मस्जिद में विस्फोट (फाइल फोटो) मजार-ए-शरीफ की मस्जिद में विस्फोट (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 6:26 PM IST
  • मजरा-ए-शरीफ के बाद कुंदुज प्रांत में ब्लास्ट
  • कुंदुज में चार लोगों की मौत, 18 बुरी तरह जख्मी

अफगानिस्तान में गुरुवार को एक मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ है. अबू अली सिना-ए-बल्खी जिला अस्पताल के प्रमुख गुसुद्दीन अनवारी के मुताबिक मजार-ए-शरीफ की मस्जिद में यह विस्फोट हुआ है, जिसमें कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 65 लोग घायल हो गए हैं. इस धमाके की आतंकी संगठन आईएसआईएस ने जिम्मेदारी ली है.

वहीं मजरा-ए-शरीफ के बाद कुंदुज प्रांत के सरदारवर इलाके में भी विस्फोट हुआ. कुंदुज पुलिस कमांड के प्रवक्ता ओबैदुल्लाह अबेदी ने कहा कि विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए हैं.

Advertisement

दो दिन पहले काबुल के स्कूल में हुए थे तीन धमाके

काबुल के पास 19 अप्रैल को एक स्कूल तीन धमाकों से दहल उठा था. इसमें छह लोगों की मौत की खबर आई थी. वहीं दर्जन भर घायल बताए जा रहे हैं. ये धमाके काबुल के पास अब्दुल रहीम शाहिद हाई स्कूल में हुए थे. 

अफगानिस्तान के खोस्त-कुनार में पाकिस्तान ने की एयरस्ट्राइक, बच्चे-महिला समेत 47 से ज्यादा लोगों की मौत

पिछले साल भी हुए थे कई बड़े ब्लास्ट

- 8 मई 2021 को काबुल में बड़ा बम ब्लास्ट हुआ था. ये ब्लास्ट एक स्कूल के पास किया गया था. घटना में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी. 100 से ज्यादा घायल हो गए थे. 
- 14 नवंबर 2021 को काबुल के शिया बहुल इलाके में धमाका हुआ था. इसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 7 लोग घायल हो गए थे.
- 15 नवंबर 2021 को कंधार प्रांत की एक मस्जिद में धमाका हुआ था. इसमें 32 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 40 लोग घायल हो गए थे.
- तालिबान के देश पर कब्जा करने के बाद काबुल के एयरपोर्ट के पास तीन धमाके हुए थे. इन धमाकों में 100 से ज्यादा लोगों की जान गई थी. 120 से अधिक लोग घायल हुए थे. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »