नेपाल में क्रैश हेलिकॉप्टर का मलबा मिला, 6 यात्रियों के शव भी बरामद

नेपाल में हादसे का शिकार हुए हेलिकॉप्टर का मलबा मिल गया है. मलबे के साथ ही 6 यात्रियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं. इस हेलिकॉप्टर में मैक्सिकों के 6 नागरिक सवार थे. हेलिकॉप्टर ने सुबह 10.10 बजे उड़ान भरी थी और कुछ देर में ही रडार से उसका संपर्क टूट गया था.

Advertisement
नेपाल में हेलिकॉप्टर रडार से गायब हो गया. (Photo: manangair.com) नेपाल में हेलिकॉप्टर रडार से गायब हो गया. (Photo: manangair.com)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 2:23 PM IST

नेपाल में 6 लोगों को लेकर जा रहा एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उसका मलबा बरामद किया जा चुका है. इसमें 6 मैक्सिकन यात्री सवार थे, जिनमें से सभी 6 के शव मिल चुके हैं. पुलिस के मुताबिक हेलिकॉप्टर लिखु पीके ग्राम परिषद और दुधकुंडा नगर पालिका-2 की सीमा पर पाया गया है. इसे लामाजुरा डांडा कहा जाता है.

कोशी प्रांत पुलिस के डीआइजी राजेशनाथ बस्तोला के मुताबिक सभी शव बरामद कर लिए गए हैं. हालांकि, शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. शुरुआती तौर पर ऐसा लगता है कि हेलिकॉप्टर पहाड़ी की चोटी पर किसी पेड़ से टकरा था. 

Advertisement

हेलिकॉप्टर सोलुखुम्बु से काठमांडू जा रहा था. सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने बताया हेलिकॉप्टर का सुबह कंट्रोल टावर से संपर्क टूट गया था. मनांग एयर कंपनी के हेलिकॉप्टर का कॉल साइन 9NMV था.

बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर लम्जुरा पहाड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. हेलिकॉप्टर ने 10.10 पर उड़ान भरी थी. यहां लुक्ला एटीसी ने उसे काठमांडू एटीसी को हैंडओवर किया था, इसके बाद से ही हेलिकॉप्टर से संपर्क टूट गया था.

हाल ही में नेपाल में एक प्लेन क्रैश हुआ था, जिसमें 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. जनवरी 2023 में हुए इस हादसे को नेपाल के सबसे बुरे हवाई हादसों में से एक बताया गया था.

नेपाल हादसे में हुई थी 72 लोगों की मौत

येति एयरलाइंस का यह विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था. इसमें चार क्रू मेंबर्स समेत 72 लोग सवार थे. विमान सेती नदी की खाई में गिर गया था. जिसमें सभी की मौत हो गई थी.

Advertisement

बचाव अभियान में इसलिए आई थी दिक्कत

हादसे के बाद विमान के आसपास भीषण आग लग गई थी. ऐसे में रेस्क्यू टीम को भी वहां पहुंचने में काफी दिक्कत हुई. घटनास्थल के आस पास धुएं से दृश्यता भी काफी कम हो गई थी. नेपाल सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल कृष्ण प्रसाद भंडारी ने बताया था कि दुर्घटनास्थल ऊबड़-खाबड़ इलाके में था, इसलिए बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण हो गया था.

तकनीकी खराबी की वजह से हुआ था हादसा

नेपाल की एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से कहा गया था कि विमान हादसा मौसम नहीं, बल्कि तकनीकी खराबी की वजह से हुआ था. विमान के पायलट ने एटीसी से लैंडिंग के लिए परमिशन ले ली थी. पोखरा एटीसी की ओर से लैंडिंग के लिए ओके भी कह दिया गया था. सिविल एविएशन अथॉरिटी का कहना था कि लैंडिंग से ठीक पहले विमान में आग की लपटें दिखाई दी थीं इसलिए मौसम की खराबी के कारण दुर्घटना हुई, ये बात नहीं कही जा सकती.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »